15000 से भी अधिक धावकों ने तीसरी इंडियन आयल- प नौ क नौसेना हाफ मैराथन, मुंबई में भाग लिया

15000 से भी अधिक धावकों ने तीसरी इंडियन आयल- प नौ क नौसेना हाफ मैराथन, मुंबई में भाग लिया

पश्चिम नौसेना कमान द्वारा शानदार 50 वर्ष का जश्न मनाने के उपलक्ष में, 18 नवंबर 2018 को एमएमआरडीए आर2 मैदान, बीकेसी, मुंबई में धूमधाम से इंडियन आयल प नौ क नौसेना हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नौसेना दिवस का जश्न मनाने के लिए आयोजित अनेक संपर्क गतिविधियों में से एक है। इस वर्ष मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से इस प्रतिष्ठित हाफ मैराथन में अभूतपूर्व स्तर पर 15,000 धावकों ने भाग लिया, जिससे नागरिकों के साथ भारतीय नौसेना और अधिक संपर्क बनाने में कामयाब रही।

इस कार्यक्रम का आयोजन चार वर्गों में किया गया था - एयरक्राफ्ट कैरियर रन (21.1 किमी), डिस्ट्रॉयर रन (10 किमी), फ्रिगेट रन (5 किमी समयबद्ध) और ड्रीम रन (5 किमी गैर-समयबद्ध) और वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, फ्लैग ऑफिसर कमान प्रमुख, पश्चिम नौसेना कमान द्वारा इसे हरी झंडी दी गई थी।

गोविंद सिंह ने पुरुषों की 21.1 किमी दौड़ को जीता और सबीना राय ने महिलाओं की 21.1 किमी दौड़ को जीता। 10 किमी दौड़ में, साहिलेश गंलोदा ने पुरुषों के वर्ग में जीत हासिल की जबकि आरती देशमुख ने महिलाओं के वर्ग में जीत हासिल की। वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने विभिन्न वर्गों में विजेताओं को सम्मानित किया और जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद किया और उन धावकों के साहस को प्रणाम किया जिन्होंने मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से भारी संख्या में भाग लिया। एडमिरल ने विशेष रूप से कहा कि, "सभी आयु समूहों से अधिक संख्या में भागीदारी मुंबईवासियों और नौसेना के कर्मचारियों के बीच बढ़ते संबंधों का स्पष्ट संकेत देती है।"

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top