स्लिनेक्स-18 के लिए श्रीलंका के त्रिंकोमाली में भारतीय नौसेना के पोत

स्लिनेक्स-18 के लिए श्रीलंका के त्रिंकोमाली में भारतीय नौसेना के पोत

भारतीय नौसेना पोत किर्च, सुमित्रा और कोरा दिव्ह ने भारत और श्रीलंका के बीच 07 से 13 सितंबर 2018 तक एक द्विपक्षीय नौसेना के अभ्यास, स्लिनेक्स 2018 के छठवें संस्करण में भाग लेने के लिए श्रीलंका में प्रवेश किया। एसएलएनएस सयूराला पर आयोजित अभ्यास के उद्घाटन समारोह में भारतीय नौसेना के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट, रियर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी तथा श्रीलंका नौसेना के ईस्टर्न नेवल एरिया के कमांडर रियर एडमिरल एसए वीरासिंघे तथा फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग नेवल फ्लीट रियर एडमिरल आनंदा कुमार गुरुगे उपस्थित रहे।

भारत की ओर से भारतीय नौसेना के तीन पोतों के अलावा, एक शिप-बोर्न इंटीग्रल हेलीकॉप्टर तथा दो समुद्री गश्ती विमान डोर्नियर भाग ले रहे हैं जबकि श्रीलंका की सेना का प्रतिनिधित्व एसएलएन पोत सयूराला, समुद्रा और सुरानीमाला कर रहे हैं। अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बंदरगाह चरण जो 07 से 10 सितंबर 2018 तक त्रिंकोमाली में आयोजित किया जा रहा है इसके दौरान प्रतिभागी पेशेवर, खेल तथा सामाजिक वार्तालापों में शामिल होंगें। बंदरगाह चरण के बाद समुद्री चरण 11 से 13 सितंबर 2018 को त्रिंकोमाली से दूर बंगाल की खाड़ी में आयोदित किया जाएगा और इसमें बंदूक से गोलाबारी, संचार प्रक्रियाएं, नौ-कौशल के साथ-साथ नेविगेशन विकास तथा हेलीकॉप्टर प्रचालन शामिल होंगे।

द्विपक्षीय समुद्री अभ्यासों की स्लिनेक्स श्रंखला की शुरूआत 2005 में हुई थी और तब से पाँच सफल सहभागिताओं का आयोजन किया जा चुका है। वर्षों से स्लिनेक्स ने दोनों देशों की नौसेनाओं को एक-दूसरे की प्रक्रियाओं को समझने में मदद की है तथा अन्तरसंक्रियता को बढ़ाया है। अभ्यास का यह संस्करण दोनों समुद्री पड़ोसियों के बीच गठबंधन को और अधिक मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के संबंध में योगदान करेगा।

  • स्लिनेक्स-18 के लिए श्रीलंका के त्रिंकोमाली में भारतीय नौसेना के पोत
  • स्लिनेक्स-18 के लिए श्रीलंका के त्रिंकोमाली में भारतीय नौसेना के पोत
  • स्लिनेक्स-18 के लिए श्रीलंका के त्रिंकोमाली में भारतीय नौसेना के पोत
  • स्लिनेक्स-18 के लिए श्रीलंका के त्रिंकोमाली में भारतीय नौसेना के पोत
Back to Top