सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा

सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा

नौसेनाध्यक्ष (सीएनएस), एडमिरल करमबीर सिंह ने 22 अक्तूबर 2020 को भारतीय नौसेना के प्रधान योद्धाओं की परिचालन तैयारी और युद्ध तत्परता का जायज़ा लिया।

सीएनएस और उनके साथ फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ़ पश्चिमी नौसेना कमान, वाइस एडमिरल अजीत कुमार कारवार बेस पर पहुंचे जहां उन्होंने सैनिकों से बातचीत कर उनकी युद्ध लड़ने की क्षमता को पैना करने के लिए समुद्री इकाइयों के लिए मरम्मत, रखरखाव, स्पेयर समर्थन और परिचालन-रसद से जुड़ी मुख्य समस्याओं पर ज़ोर दिया। उन्होंने आतंकवादी हमलों, असममित युद्ध के विरुद्ध साइबर-सुरक्षा, बल संरक्षण के पहलुओं पर भी ज़ोर दिया और सभी सैनिकों को बहुत सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

तत्पश्चात, विक्रमादित्य, विध्वंसकों, फ्रिगेट, कार्वेट, बेड़ा समर्थन पोतों और अविभाज्य रूप से स्विंग भूमिका निभाने वाले लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों से युक्त कैरियर बैटल समूह की सवारी के लिए एडमिरल करमबीर सिंह ने हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान किया। देश में निर्मित निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक, चेन्नई पर सवारी करने पर, उन्हें फ्लीट कमांडर द्वारा परिचालन तत्परता के ऊपर संक्षिप्त जानकारी दी गई, जिसके बाद उनके समक्ष वास्तविक परिस्थितियों में हथियार चालन, हवा से हवा में युद्ध परिचालन, पनडुब्बी रोधी ड्रिल और बेड़ा युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सीएनएस ने बेड़ा समर्थन पोत दीपक पर सवारी की और पोत के चालक दल से बातचीत की, और बाद में विमान वाहक विक्रमादित्य की ओर प्रस्थान किया, जहां उनके समक्ष बेड़े द्वारा कैरियर बैटल समूह की अविभाज्य हवाई रक्षा और प्रहार क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

कैरियर बैटल समूह के योद्धाओं का संबोधन विक्रमादित्य से प्रसारण के जरिए करते हुए, सीएनएस ने कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद पिछले कुछ महीनों से शीर्ष स्तर पर युद्ध तत्परता कायम रखने और ज़ोर शोर से परिचालन कार्य करते रहने के लिए उनकी प्रशंसा की। देश की समुद्री सुरक्षा को कायम रखने की दिशा में, मॉनसून के दौरान समुद्र में खराब मौसम में भी भारतीय नौसेना संपूर्ण आईओआर में मिशन के लिए तैनात और युद्ध के लिए तैयार रही है। उन्होंने आईओआर देशों में फंसे भारत के नागरिकों की वापसी की दिशा में आयोजित ‘ऑप समुद्र सेतु’ में नौसेना के योगदान और ‘मिशन सागर’ के तहत आईओआर में हमारे मित्र देशों को चिकित्सा एवं रसद सहायता प्रदान करने के लिए देश द्वारा की गई प्रशंसा का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने जोश के उच्च स्तर पर संतुष्टि व्यक्त की और इस बात को दोहराया कि भारतीय नौसेना के पास देश की रक्षा के लिए सबसे बेहतरीन जवान मौजूद हैं।

मौजूदा सुरक्षा परिस्थिति की जानकारी देते हुए, उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना आने वाले समय में परिचालन कार्यों की उच्च गति को कायम रखेगी। उन्होंने सटीक और प्रभावी गोलाबारी के लिए कैरियर बैटल समूह और उसके योद्धाओं की भी प्रशंसा की, जिसके बाद किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने में नौसेना की तत्परता को लेकर कोई शंका नहीं रह जाती है। सीएनएस ने विशेष रूप से बताया कि सैन्य मामले विभाग की स्थापना के साथ ही तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और समन्वय अपने चरम पर है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण ताज़ा घटनाओं के प्रति तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रतिक्रिया है।

सीएनएस ने कोविड-19 महामारी के संबंध में नौसैनिकों और उनके परिवारों को नियमों का पालन करते रहने की भी सलाह दी।

समुद्र की गतिविधियों के समापन पर सीएनएस वापस गोवा लौट गए जहां उन्होंने नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड का दौरा किया। तत्पश्चात, वे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। उससे पहले उन्हें विदा करने एफ़ओसी-इन-सी पश्चिम गए थे।

पश्चिमी तट पर युद्ध तत्परता के लिए सीएनएस द्वारा लिए गए जायज़े को ध्यान में रखते हुए, भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडबल्यू) क्षमता में और बढ़ोतरी की गई जिसके लिए पूर्वी तट पर विशाखापत्तनम में सेना स्टाफ अध्यक्ष, जनरल मनोज मुकुंद नरवणे द्वारा एएसडबल्यू कार्वेट कवरत्ती को कमीशन किया गया। भारतीय नौसेना द्वारा डिज़ाइन की गई और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, कोलकाता द्वारा निर्मित यह पोत ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक शानदार उदाहरण है।

कोविड-19 महामारी के बावजूद, युद्धपोतों, पंडुब्बियों और एयरक्राफ्ट स्क्वाड्रनों और बेस पर कड़े नियमों का पालन करते हुए भारतीय नौसेना द्वारा परिचालन की उच्च गति और युद्ध तत्परता को कायम रखा गया है, और अपनी संबद्ध सेनाओं के साथ समन्वय में समुद्री क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

  • सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा
  • सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा
  • सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा
  • सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा
  • सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा
  • सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा
  • सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा
  • सीएनएस ने लिया समुद्री परिचालन तत्परता का जायज़ा
Back to Top