सीएनएस का पूर्वी नौसेना कमान दौरा

सीएनएस का पूर्वी नौसेना कमान दौरा

नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, नौसेना प्रमुख (सीएनएस) ने 10 से 11 मार्च, 2018 तक पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) का दौरा किया। आईएनएस डेगा पर सीएनएस का स्वागत उप नौसेना अध्यक्ष करमबीर सिंह, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, ईएनसी द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान, नौसेना अध्यक्ष लांबा ने विशाखापट्टनम में नौसैनिक इकाइयों के अधिकारियों और नौसैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने युद्धपोतों, पनडुब्बियों और एयर स्क्वाड्रन को संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहने की ज़रूरत पर बल दिया, तथा सभी पुरुष एवं महिला नौसैनिकों को इस तथ्य के प्रति सचेत रहने के लिए कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में सबसे बड़ी समुद्रिक शक्ति होने के कारण, हिंद महासागर क्षेत्र में समग्र सुरक्षा प्रदाता होने का दायित्व भारतीय नौसेना पर है। तत्पश्चात सीएनएस ने आईएनएस कलिंग और आईएनएस कर्ण का दौरा किया, और उन्हें इन इकाइयों की गतिविधियों पर जानकारी दी गई।

सीएनएस का पूर्वी नौसेना कमान दौरा

नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, का स्वागत करते हुए उप नौसेना अध्यक्ष करमबीर सिंह, एफओसी-इन-चीफ ईएनएसी

विशाखापट्टनम से प्रस्थान के पूर्व, सीएनएस 11 मार्च 2018 को नौसेना फाउंडेशन (एनएफ) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक (जीसीएम) और वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में देश भर के नौसेना फाउंडेशन के पंद्रह खंडों के अध्यक्ष/सचिव तथा एमओडी (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय से कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक उपस्थित होंगे।

सीएनएस का पूर्वी नौसेना कमान दौरा

आईएनएस कर्ण पर गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ

सीएनएस का पूर्वी नौसेना कमान दौरा

आईएनएस कलिंग पर गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ

Back to Top