सिम्बेक्स - 14

सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय समुद्रिक अभ्यास (सिमबैक्स)-14

सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय समुद्रिक अभ्यास (सिमबैक्स)-14। सिमबैक्स की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी, जिसके बाद से इसकी सामरिक एवं संक्रियात्मक जटिलता काफी बढ़ी है। इसने अपेक्षाकृत जटिल समुद्रिक अभ्यासों जैसे कि विमान-प्रतिरक्षा, हवा और सतह पर अभ्यास हेतु फायरिंग, समुद्रिक सुरक्षा तथा खोज एवं बचाव अभियानों को शामिल करते हुए पनडुब्बी-रोधी जंग (एएसडब्ल्यू) पर बल देने के पारंपरिक तरीकों से आगे निकलने का प्रयास किया है। भारतीय नौसेना (आईएन) और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना (आरएसएन) के बीच वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास की 'सिमबैक्स' श्रृंखला के वर्ष 2014 के संस्करण का आयोजन 22 से 28 मई, 14 के बीच अंडमान सागर में किया गया था।

SIMBEX - 14

भारतीय नौसेना ने इस श्रृंखला के 21वें अभ्यास सिमबैक्स-14 का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अन्तरसंक्रियता एवं पारस्परिक समझ को बेहतर बनाना था। सिमबैक्स का आयोजन दोनों नौसेनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष, पूर्वी नौसेना कमान के जहाजों आईएनएस कुठार और कार्मुक ने भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार कमान से एक-एक समुद्रिक गश्ती विमान और हेलीकॉप्टर ने भी इस अभ्यास में भाग लिया। मिसाइल कार्वेट 'वैलर' और गश्ती पोत 'इन्डिपेन्डन्स' ने सिंगापुर नौसेना का प्रतिनिधित्व किया।

SIMBEX - 14

Back to Top