सर्व-महिला चालक दल के साथ महादेई पोर्ट लुईस, मॉरीशस की यात्रा पर

सर्व-महिला चालक दल के साथ महादेई पोर्ट लुईस, मॉरीशस की यात्रा पर

भारतीय नौसेना का नौकायन पोत आईएऩएसवी महादेई, पहली सर्व-महिला चालक दल को लेकर आज दोपहर 1:00 बजे पोर्ट लुईस, मॉरीशस पहुंचा। नौसेना का प्रसिद्ध नौकायन पोत, महादेई अपने घरेलू बंदरगाह गोवा से 24 मई, 16 को सर्व-महिला चालक दल के साथ पहली ऐतिहासिक खुले सागर की यात्रा पर रवाना हुआ। लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी, जो एक नवल आर्किटेक्ट हैं, महादेई की पहली महिला कप्तान हैं। इस नौकायन पोत के चालक दल में लेफ्टिनेंट पी. स्वाति, लेफ्टिनेंट प्रतिभा जामवाल (एयर ट्रैफिक कंट्रोल विशेषज्ञ), लेफ्टिनेंट विजया देवी, सब-लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता (दोनों शिक्षा अधिकारी) और लेफ्टिनेंट बी. ऐश्वर्या (नवल आर्किटेक्ट) शामिल हैं।

सर्व-महिला चालक दल के साथ महादेई पोर्ट लुईस, मॉरीशस की यात्रा पर

जलयात्रा के मार्ग का मानचित्र

सर्व-महिला चालक दल के साथ महादेई पोर्ट लुईस, मॉरीशस की यात्रा पर

एमसीजीवी रिट्रीवर द्वारा आईएनएसवी महादेई का स्वागत

चालक दल ने 2100 नॉटिकल मील की समुद्री यात्रा दक्षिण-पश्चिम मानसून की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए केवल 20 दिनों में पूरा किया। इस समुद्री यात्रा का समय इस तरह तय किया गया था कि, चालक दल के सदस्यों को 2017 में आयोजित होने वाले विश्व परिभ्रमण के दौरान संभावित मौसम से अवगत कराया जा सके। गोवा से मॉरीशस की यात्रा के चरण के दौरान महादेई ने 35 केटीएस की रफ्तार से आती हवाओं का सामना करने के साथ-साथ 5 डिग्री विक्षोभ तथा 5 मील ऊंची महातरंगों का सामना किया। इस यात्रा से प्रशिक्षण के उद्देश्यों को पूरा किया गया। इस कठोर यात्रा के माध्यम से इन नौसैनिकों को उनके सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के धरातल पर खरा उतरने का एक अवसर भी मिला।

सर्व-महिला चालक दल के साथ महादेई पोर्ट लुईस, मॉरीशस की यात्रा पर

आईएनएसवी महादेई का बंदरगाह में प्रवेश

सर्व-महिला चालक दल के साथ महादेई पोर्ट लुईस, मॉरीशस की यात्रा पर

गर्मजोशी से स्वागत

    महादेई का स्वागत मॉरीशस के तटरक्षक पोत रिट्रीवर द्वारा पोर्ट लुईस बंदरगाह पर किया गया और उसे फिर उसे लंगर डालने की जगह पर ले जाया गया। इसके साथ ही, महादेई का अभिनंदन वहां भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त, राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कमांडेंट सहित भारतीय उच्चायोग के अन्य अधिकारियों और उनके परिजनों ने किया। मॉरीशस के दस महिला पुलिस अधिकारियों ने बंदरगाह से 10 मील की दूरी पर आगवानी की और उस फिर अपने दल के साथ ही बंदरगाह के लिए रवाना हुए। अपने प्रवास के दौरान, चालक दल के सदस्य मॉरीशस के राष्ट्रपति, लैंगिक समानता एवं बाल विकास मंत्री तथा मॉरीशस सरकार के अन्य गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे। यह पोत दर्शकों और स्कूली बच्चों के लिए भी खुला रहेगा। महादेई द्वारा लोगों के चयनित समूहों के लिए दिन के समय पोर्ट लुईस से बाहर संक्षिप्त यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।

सर्व-महिला चालक दल के साथ महादेई पोर्ट लुईस, मॉरीशस की यात्रा पर

प्रफुल्लित चालक दल

पोर्ट लुइस से गोवा तक की वापसी यात्रा 24 जून, 16 को शुरू होने की उम्मीद है। महादेई के जुलाई के पहले सप्ताह में गोवा पहुंचने की संभावना है। महिला अधिकारी सर्व-महिला चालक दल के गठन हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जो अगले वर्ष विश्व के परिभ्रमण का प्रयास करेंगी।

Back to Top