सभी महिला चालक दल के साथ आईएनएसवी म्हादेइ मॉरीशस की ओर रवाना हुई

सभी महिला चालक दल के साथ आईएनएसवी म्हादेइ मॉरीशस की ओर रवाना हुई

    भारतीय नौसेना के नौकायन पोत म्हादेइ (आईएनएसवी म्हादेइ) 24 मई 16 को पोर्ट लुइस, मॉरीशस के दौरे के लिए गोवा से सभी-महिला चालक दल के साथ रवाना हुई। पोत की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट कमोडोर वर्तिका जोशी (नौसेना निरीक्षक) संभाल रही हैं। ऐसा पहली बार होगा कि म्हादेइ को नौसेना की महिला चालक दल खुली महासागर में ले जाएंगी, जो वर्तमान में 2017 की दुनिया की संसार जलयात्रा के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं।

सभी महिला चालक दल के साथ आईएनएसवी म्हादेइ  मॉरीशस की ओर रवाना हुई

    लेफ्टिनेंट पी स्वाति, लेफ्टिनेंट बी ऐश्वर्या, लेफ्टिनेंट प्रतिभा जामवाल, लेफ्टिनेंट विजया और लेफ्टिनल पायल गुप्ता से बना दल अरब सागर में अपेक्षित मानसून के दौरान ख़राब समुद्र स्थितियों और खराब मौसम में इस कठिन यात्रा पूरा करेगा। यह खराब मौसम में युवा चालक दल को दी जानेवाली प्रशिक्षण यात्रा है जिसका सामना 2017 में संसार जलयात्रा के दौरान किया जाएगा।

सभी महिला चालक दल के साथ आईएनएसवी म्हादेइ  मॉरीशस की ओर रवाना हुई

    सभी महिला अधिकारी उत्सुक सैन्य-नाविक हैं जो भारतीय नौसेना में शामिल होने के बाद इस खेल में शामिल हुई। कप्तान, लेफ्टिनेंट कमोडोर वर्तिका जोशी और लेफ्टिनेंट स्वाति पहले की यात्राओं पर भी म्हादेइ कर्मी दल का हिस्सा रह चुकी हैं। अधिकारियों ने कोच्चि के नौसेना प्रशिक्षण स्कूलों में नौपरिवहन, संचार, मौसम विज्ञान और सीमैनशिप में सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके अलावा, अधिकारियों ने 2008-09 में उसी नाव पर अपनी यात्रा शुरू करने वाले भारत के पहले संसार जलयात्रा करने वाले कमोडोर दिलीप डोंडे से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

सभी महिला चालक दल के साथ आईएनएसवी म्हादेइ  मॉरीशस की ओर रवाना हुई

    दुनिया की संसार जलयात्रा करने वाली सभी महिला चालक दल नौसेना के नए नौकायन पोत पर जाएगी जो अभी मेसर्स एक्वेरियस शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, गोवा में निर्माणाधीन है। फरवरी 2017 तक नौसेना को यह पोत मिलने की उम्मीद है, इसका नामकरण अभी तक नहीं हुआ है। नौसेना महासागर में नौयात्रा को बढ़ावा देने और युवा नौसेना अधिकारियों और सैन्य-नाविकों के बीच साहसिक कार्य के जोश को बढ़ाने के लिए गोवा में महासागर नौकायन नोड स्थापित कर रही है। म्हादेइ और उसकी सिस्टर पोत गोवा के इस नोड में रहेंगे। पोत म्हादेइ पर यह सभी-महिला चालक दल के पराक्रम, उनकी यात्रा और तस्वीरों को फेसबुक पेज 'म्हादेइ' पर भी देखा जा सकता है। पोत के 11/12 जून 16 को पोर्ट लुइस में प्रवेश करने और 16 जुलाई की शुरुआत तक गोवा लौटने की उम्मीद है।

Back to Top