विश्व पर्यावरण दिवस 2018 - आईएनएस वलसुरा, जामनगर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
विश्व पर्यावरण दिवस 2018
आईएनएस वलसुरा, जामनगर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
आईएनएस वलसुरा ने 02 से 05 जून 2018 तक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, जो ‘प्लास्टिक प्रदूषण हराएँ’ विषय पर आधारित था। विभिन्न पर्यावरणीय समस्याओं पर जागरूकता पैदा करने के लिए श्रमदान, तटीय सफाई अभियान, व्याख्यान, पोस्टर बनाने और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके अलावा, विभिन्न स्थानों पर कर्मियों और परिवारों द्वारा 500 से अधिक पौधे लगाए गए।