वियतनाम पीपल्स नेवी के अधिकारी और कैडेट्स ने भारतीय नौसेना अकादमी, एज्हिमाला का दौरा किया

वियतनाम पीपल्स नेवी के अधिकारी और कैडेट्स ने भारतीय नौसेना अकादमी, एज्हिमाला का दौरा किया

एक अधिकारी और तीन कैडेट्स से युक्त वियतनाम पीपल्स नेवी के प्रतिनिधिमंडल ने 24 से 28 जनवरी 2019 को भारतीय नौसेना अकादमी (आई एन ए) का दौरा किया। इस दौरे पर, उन्होंने स्टाफ और प्रशिक्षार्थियों के साथ बातचीत की और उनका परिचय भारतीय नौसेना अकादमी में बुनियादी सुविधाओं, अकादमिक सुविधाओं और प्रशिक्षण प्रक्रियाओं से कराया गया।

इस दौरे का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच दोस्ती के रिश्तों को मजबूत करना, सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों का आदान-प्रदान करना और भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना और उन्हें आगे बढ़ाना था। भारत और वियतनाम के बीच नौसेना सहयोग पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है, जिसमें समन्वित गश्त, प्रशिक्षण, पोर्ट कॉल, मार्ग अभ्यास, मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्य आदि के माध्यम से परिचालन संबंधी बातचीत सहित अनेक प्रकार की गतिविधियां शामिल होती हैं।

वियतनाम पीपल्स नेवी के अतिथि कैडेट्स को न केवल भारतीय नौसेना अकादमी की कार्यक्षमता को समझने का अवसर दिया गया, बल्कि भारतीय नौसेना अकादमी के कैडेट्स के साथ दोस्ती के संबंध का निर्माण करने का भी अवसर दिया गया। इस दिशा में, उन्हें कैडेट्स स्क्वाड्रन में ठहराया गया और उन्होंने कैडेट्स मेस में कैडेट्स के साथ मिलकर खाना खाया। उन्हें पय्यनूर, बेकल फोर्ट, परस्सनी कदवु, सेंट एंजेलो फोर्ट, आदि में और उसके आसपास ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया और भारतीय संस्कृति के पहलुओं की भी जानकारी दी। 26 जनवरी 2019 को उन्होंने भारतीय नौसेना अकादमी में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया और 27 जनवरी 2019 को प्रतिभागियों द्वारा भारतीय नौसेना अकादमी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जम कर किए गए प्रदर्शन को भी देखा।

इस प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं, खेलकूद सुविधाओं का दौरा किया, और भारतीय नौसेना अकादमी के डिप्टी कमांडेंट से भेंट की। 28 जनवरी 2019 को यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय नौसेना अकादमी से रवाना हुआ।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top