रियर एडमिरल जैक्स फायर्ड, हिंद महासागर में फ्रेंच जाइंट फोर्सेज़ कमांडर (एएलआईएनडीआईईएन) का एचक्यूडबल्यूएनसी का दौरा

रियर एडमिरल जैक्स फायर्ड, हिंद महासागर में फ्रेंच जाइंट फोर्सेज़ कमांडर (एएलआईएनडीआईईएन) का एचक्यूडबल्यूएनसी का दौरा

रियर एडमिरल जैक्स फायर्ड, हिंद महासागर में फ्रेंच जाइंट फोर्सेज़ कमांडर (एएलआईएनडीआईईएन) की अध्यक्षता में फ्रांसीसी नौसेना प्रतिनिधि मंडल ने 29 मार्च 2021 को वाइस एडमिरल हरी कुमार, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान से मुलाक़ात की। इस बातचीत के दौरान, समुद्री मुद्दों पर दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में केंद्रित समुद्री सुरक्षा के लिए उन्नत इंटरोऑपरेबिलिटी के ऊपर चर्चा की गई। मौजूदा बातचीत काफी महत्व रखती है क्योंकि वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास 'वरुण' अप्रैल 2021 के दौरान भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के बीच आयोजित किया जाना है।

हाल ही के समय में, भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय सहयोग में बढ़ोतरी हुई है, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में। भारत और फ्रांस के बीच बातचीत आपसी आकांक्षाओं के आधार पर एक मजबूत भागीदारी के रूप में विकसित हुई है। नियमित रूप से किए जाने वाले द्विपक्षीय अभ्यास, पोतों द्वारा सद्भावना यात्रा और दोनों नौसेनाओं के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडलों के दौरे आपसी सहयोग और संयुक्त कौशल में वृद्धि का प्रतीक हैं।

  • रियर एडमिरल जैक्स फायर्ड, हिंद महासागर में फ्रेंच जाइंट फोर्सेज़ कमांडर (एएलआईएनडीआईईएन) का एचक्यूडबल्यूएनसी का दौरा

Back to Top