राष्ट्रीय मिनिकॉय महोत्सव में नौसेना की हिस्सेदारी

राष्ट्रीय मिनिकॉय महोत्सव में नौसेना की हिस्सेदारी

11 से 13 जनवरी 2019 के बीच मिनीकॉय में 7वां राष्ट्रीय मिनिकॉय महोत्सव आयोजित किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन 11 जनवरी 2019 को लक्षद्वीप संघशासित क्षेत्र (यूटीएल) के मुख्य प्रशासक श्री फारूक खान द्वारा किया गया। भारतीय नौसेना ने इस महोत्सव में भाग लिया और भारतीय नौसेना की भूमिका और जिम्मेदारियों और इसमें शामिल होने की प्रक्रियाओं पर स्थानीय आबादी को संक्षिप्त जानकारी देने के लिए एक स्टाल लगाया।

12 जनवरी को परिचालन प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें भा नौ पो शार्दुल, सुजाता और आईसीजीएस सारथी सहित दक्षिणी नौसेना कमान की प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के पोतों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का समापन समुद्र तट पर हमले, फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट के प्रदर्शन और डोर्निएर विमान और चेतक हेलिकॉप्टरों द्वारा उड़ान जैसी गतिविधियों के साथ किया गया।

इस परिचालन प्रदर्शन ने स्थानीय लोगों को रोमांचित कर दिया, जो लगभग 10,000 की संख्या में वहां उपस्थित हुए और साथ ही यूटीएल के मुख्य प्रशासक ने भी इसकी सराहना की। 12 जनवरी 2019 की शाम को नौसेना के पोत भी रौशन किए जाएंगे। 13 जनवरी 2019 को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

  • राष्ट्रीय मिनिकॉय महोत्सव में नौसेना की हिस्सेदारी

Back to Top