रक्षा मंत्री ने चक्रवात 'वायु’ के दृष्टिकोण से भारतीय नौसेना की तैयारी की समीक्षा की

रक्षा मंत्री ने चक्रवात 'वायु’ के दृष्टिकोण से भारतीय नौसेना की तैयारी की समीक्षा की

13 जून 2019 को माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में चक्रवात वायु को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों पर भारतीय नौसेना की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्हें मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान की विभिन्न परिसंपत्तियों की क्षमता और तैयारी के बारे में जानकारी दी गई, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने के लिए तैयार किया गया है।

पश्चिमी नौसेना पोत, मुंबई विकासशील स्थिति की निगरानी काफी बारीकी से कर रहा है। मुंबई के भा नौ पो पोतों चेन्नई, गोमती और दीपक पर राहत सामग्री रख दी गई है और ये सूचना मिलने के तुरंत बाद परिनियोजन के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, भा नौ पो पोतों पर 5000 लीटर पीने का पानी भी रखा जा रहा है। सात आईएन वायु-यान और तीन हेलीकॉप्टर को परिनियोजन के लिए तैयार रखा गया है। आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए दो गोताखोर और बचाव दल तथा तीन चिकित्सा दल तैयार हैं। द्वारका और पोरबंदर में सामुदायिक रसोईघर स्थापित करने की तैयारी की गई है। आवश्यकतानुसार नुकसान के आकलन और खोज एवं बचाव अभियान चलाने के लिए वायु-यान और हेलीकॉप्टर को परिनियोजित किया जाएगा।

चक्रवात 'वायु' - भारतीय नौसेना की तैयारियाँ

चक्रवात 'वायु' के लिए भारतीय नौसेना ने गुजरात के राज्य/नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर सभी तैयारियों की जांच-पड़ताल की।

पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई विकासशील स्थिति की निगरानी बारीकी से कर रहा है। मुंबई के भारतीय नौसेना पोतों चेन्नई, गोमती और दीपक पर राहत सामग्री रख दी गई है और ये सूचना मिलने के तुरंत बाद परिनियोजन के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, भारतीय नौसेना पोतों पर 5000 लीटर पीने का पानी भी रखा जा रहा है। सात भारतीय नौसेना वायु-यान और तीन हेलीकॉप्टर को परिनियोजन के लिए तैयार रखा गया है। आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए दो गोताखोर और बचाव दल, और तीन चिकित्सा दल तैयार हैं। द्वारका और पोरबंदर में सामुदायिक रसोईघर स्थापित करने के लिए तैयारी की गई है। आवश्यकतानुसार नुकसान के आकलन और खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए वायु-यान और हेलीकॉप्टर को परिनियोजित किया जाएगा।

चक्रवात 'वायु' को देखते हुए सहायता के लिए भारतीय नौसेना को तैयार किया गया

चक्रवात वायु की बढ़ती हुई स्थिति को देखते हुए, तेजी से सक्रिय होने के लिए मुख्यालय, पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई द्वारा निम्नलिखित शुरूआती कार्रवाई की गई है:-

राज्य प्रशासन, स्थानीय जिला अधिकारी और भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने समुद्र की ओर जाने हेतु मछुआरों को सावधानी बरतने और खराब मौसम को देखते हुए सभी ज़रूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मानवीय सहायता और आपदा राहत दलों और राहत सामग्री को कमान द्वारा निर्देशित पोतों पर चढ़ा दिया गया है और ये सूचना मिलने के तुरंत बाद परिनियोजन के लिए तैयार हैं।

समुद्र में संचालित भारतीय नौसेना के पोतों और वायुयानों/हेलीकॉप्टरों का नियमित क्रम निर्देशित कर दिया गया है ताकि समुद्र में संचालित मछली पकड़ने वाले पोतों को सूचित किया जा सके और उन्हें बंदरगाह पर लौटने की सलाह दी जा सके।

आवश्यकतानुसार नागरिक प्राधिकरणों को सहायता प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना गोताखोरी और बचाव दल और राहत सामग्री को तैयार करके रखा गया है।

मुंबई के भारतीय नौसेना अस्पताल अश्विनी में चिकित्सा दल और सुविधाओं को आपातकालीन चिकित्सा के लिए तैयार किया गया है।

P8I और IL विमान को आवश्यकतानुसार खोज और बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार कर दिया गया है।

मुख्यालय, अपतटीय रक्षा और सलाहकार समूह ने सभी अपतटीय क्षेत्रों में चक्रवात 'वायु' पर सलाह भी दी है।

Back to Top