रक्तदान शिविर - भा नौ अ पो संजीवनी

रक्तदान शिविर - भा नौ अ पो संजीवनी

नौसेना सप्ताह 2018 का हिस्सा होने के नाते, 19 नवंबर 2018 को भा नौ अ पो संजीवनी द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। इस महान कार्य में 100 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं के पंजीकरण के साथ शिविर को बड़ी सफलता मिली। एडमिरल आरजे नादकर्णी (सेवानिवृत) एवं स्टाफ प्रमुख, दक्षिणी नौसेना कमान जो मुख्य अतिथि थे, रक्त दान करके इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वयंसेवकों में नौसेना स्टेशन, कोच्चि के कई अन्य नौसेना अधिकारी, नाविक, महिलाएं और रक्षा नागरिक शामिल हुए।

रक्त दाताओं ने बड़े उत्साह और बड़ी संख्या में शिविर में भाग लिया। रक्तदान के महत्व को उजागर करने के लिए कोच्चि नौसेना क्षेत्र में नियमित जागरूकता गतिविधियां शुरू की गई जिसमे मानव रक्त को कई बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए सर्वोत्तम विकल्प माना गया है।

शिविर में एकत्र किए गए रक्त को कोच्चि के आसपास के विभिन्न अस्पतालों में उपयोग के लिए आईएमए रक्त बैंक, एर्नाकुलम को सौंप दिया गया था। भारतीय नौसेना मानवतावादी कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा महान उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ रक्त दान अभियानों में योगदान दिया है। द नौ क के प्रमुख नौसेना अस्पताल भ नौ अ पो संजीवनी को भारतीय चिकित्सा संघ द्वारा 2017 में अधिकतम रक्त दान करवाने वाला अस्पताल घोषित किया गया था।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top