मुंबई में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (पश्चिम) का नौसेना दिवस के उपलक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का संबोधन

मुंबई में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (पश्चिम) का नौसेना दिवस के उपलक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का संबोधन

03 दिसंबर 2018 को मुंबई में वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिम नौसेना कमान ने पश्चिमी बेड़े के स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर भा नौ पो कोच्चि पर नौसेना सप्ताह 2018 की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों का संबोधन किया।

अपने भाषण की शुरुआत में, कमान प्रमुख ने मीडिया को पिछले वर्ष के दौरान पश्चिम नौसेना कमान द्वारा मिशन आधारित तैनातियों, विदेशी नौसेनाओं के साथ अभ्यास, रक्षा, सुरक्षा, मानवीय सहायता और आपदा राहत, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और पश्चिम नौसेना कमान की गोल्डन जुबली से जुड़ी गतिविधियों सहित उठाए गए कदमों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

मीडिया के अलग-अलग प्रश्नों का उत्तर देते हुए, वाइस एडमिरल लूथरा ने तटीय सुरक्षा, पनडुब्बियों, भविष्य की परियोजनाओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल, साइबर सुरक्षा, भूतपूर्व एयरक्राफ्ट कैरियर भा नौ पो विराट के भविष्य और नौसेना में महिलाओं, आदि के बारे में जानकारी दी।

हर वर्ष 04 दिसंबर को भारतीय नौसेना द्वारा नौसेना दिवस मनाया जाता है। यही वह तारीख है जब 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान शस्त्रों से सुसज्जित नौसेना के पोतों ने चुपचाप कराची से होते हुए मिसाइलों द्वारा घातक हमला करते हुए बंदरगाह को आग लगा दी और दुश्मन के अनेक युद्धपोतों को नष्ट कर दिया।

  • मुंबई में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (पश्चिम) का नौसेना दिवस के उपलक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का संबोधन

Back to Top