मुंबई में पूर्व नाविकों के फोरम का आयोजन

मुंबई में पूर्व नाविकों के फोरम का आयोजन

पूर्व नाविक फोरम (वीएसएफ), मुंबई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 13 मई 2018 को नौसेना के नाविक संस्थान ‘सागर’ में आयोजित की गई थी। रियर एडमिरल प्रदीप जोशी, मुख्य स्टाफ अधिकारी (कार्मिक और प्रशासन), पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी), वीएसएफ मुंबई शाखा के अध्यक्ष रूप में, बैठक की अध्यक्षता की। पति / पत्नी और विधवा समेत 350 से अधिक पूर्व नाविकों ने एजीएम में भाग लिया, जिसमें पेंशन, पूर्व सैनिक योगदान स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस), भारतीय नौसेना कैंटीन सेवाओं (आईएनसीएस) और कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। एजीएम में नौसेना पेंशन कार्यालय (एनएवीपीईएन) और क्षेत्रीय ईसीएचएस केंद्र द्वारा प्रस्तुतिकरण दिए गए थे। इसके अलावा, पूर्व नाविकों के प्रश्नों को सुनने और हल करने के लिए एनएवीपीईएन, ईसीएचएस, आईएनसीएस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईएनएस अंग्रे और कुंजली की ओर से सहायता डेस्क स्थापित किए गए थे।

मुंबई में पूर्व नाविकों के फोरम का आयोजन

मुंबई में पूर्व नाविकों के फोरम का आयोजन

मुंबई में पूर्व नाविकों के फोरम का आयोजन

मुंबई में पूर्व नाविकों के फोरम का आयोजन

Back to Top