मुंबई में पश्चिमी क्षेत्र गुणवत्ता आश्वासन - इंडस्ट्री कानक्लेव 2020 का आयोजन

मुंबई में पश्चिमी क्षेत्र गुणवत्ता आश्वासन - इंडस्ट्री कानक्लेव 2020 का आयोजन

रियर एडमिरल ए जॉर्ज, एडीजीक्यूए (युद्धपोत परियोजना)/ डीजीक्यूए द्वारा इंडियन रजिस्टर ऑफ़ शिपिंग पोवई, मुंबई में पश्चिमी क्षेत्र गुणवत्ता आश्वासन - इंडस्ट्री कानक्लेव 2020 का आयोजन किया गया। 'मेक इन इंडिया' के लिए इस कानक्लेव का विषय था 'गुणवत्ता आश्वासन अवसर व चुनौतियां'।

कानक्लेव का उद्घाटन करते हुए, फ्लैग ऑफिसर ने अपने संबोधन में रक्षा निर्माण के तेज़ी से बदलते वातावरण में गुणवत्ता आश्वासन के महत्व पर ज़ोर दिया। मैसर्स एलएंडटी, मुंबई के निदेशक व वरिष्ठ कार्यकारी वीपी (रक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजीज़), श्री जे डी पाटिल मुख्य अतिथि थे।

इस कानक्लेव में 101 उद्योगों, विभिन्न नौसेना संगठनों और शैक्षिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कानक्लेव के दौरान, नौसेना के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने रक्षा में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने और स्वदेशी रक्षा उत्पादन में विस्तार की दिशा में भारत सरकार की पहल के क्रियांवयन में समर्थक के रूप में डीजीक्यूए के लिए मार्ग तय करने के लिए प्रेज़ेंटेशन दी गई।

  • मुंबई में पश्चिमी क्षेत्र गुणवत्ता आश्वासन - इंडस्ट्री कानक्लेव 2020 का आयोजन

Back to Top