मिशन सागर - भा नौ पो सावित्री का चटगांव आगमन

भा नौ पो सावित्री कोविड महामारी की चल रही लहर का मुकाबला करने में बांग्लादेश की सेना और सरकारी एजेंसियों के प्रयासों की सहायता करने के लिए 2 सितंबर 2021 को दो 960 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स (एमओपी) को लेकर चट्टोग्राम बंदरगाह, बांग्लादेश पहुंचा। एमओपी को भारत में डीआरडीओ द्वारा विकसित और निर्मित किया गया है।

इस जहाज का बांग्लादेश नौसेना द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और मोबाइल संयंत्र प्लांटों को बीएनएस पतेंगा नेवी अस्पताल के कमांडिंग ऑफिसर और ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रतिनिधियों ने प्राप्त किया। नौसेना प्रमुख की ओर से जहाज के कमांडिंग ऑफिसर ने कमांडर चटगांव नेवल एरिया, कमांडर बीएन फ्लीट और चेयरमैन चटगांव पोर्ट अथॉरिटी से भी बांग्लादेश के साथ भारत की एकजुटता और साझेदारी की पुष्टि करने के लिए मुलाकात की। सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ, दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल को बढ़ाने के लिए जहाज का चालक दल, बांग्लादेश नौसेना में अपने समकक्षों के साथ पेशेवर और सामाजिक आदान प्रदान में भाग लेगा। इस जहाज का 3 सितंबर को बंदरगाह से प्रस्थान पर बीएन जहाज के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में भी भाग लेने का कार्यक्रम है।

भारत और बांग्लादेश के बीच एक घनिष्ठ, लंबे समय से संबंध हैं, जिनमें गतिविधियों और बातचीत के व्यापक स्पेक्ट्रम को शामिल किया गया है, जो पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच पूर्व में नियमित समुद्री संपर्क रहा है।

  • मिशन सागर - भा नौ पो सावित्री का चटगांव आगमन
  • मिशन सागर - भा नौ पो सावित्री का चटगांव आगमन
  • मिशन सागर - भा नौ पो सावित्री का चटगांव आगमन
  • मिशन सागर - भा नौ पो सावित्री का चटगांव आगमन
  • मिशन सागर - भा नौ पो सावित्री का चटगांव आगमन
Back to Top