मिलन 2018 की मेजबानी करेगा अंडमान एवं निकोबार कमान

मिलन 2018 की मेजबानी करेगा अंडमान एवं निकोबार कमान

मार्च के दूसरे सप्ताह के दौरान अंडमान एवं निकोबार कमान एक बहुराष्ट्रीय एवं वृहद स्तरीय कार्यक्रम, मिलन 2018 की मेजबानी करेगा। मिलन तटीय नौसेनाओं का एक सम्मेलन है, जिसका आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा अंडमान एवं निकोबार कमान के तत्वाधान में दो वर्ष में एक बार अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में किया जाता है। नौसैनिक अभ्यास और पेशेवर स्तर की वार्ता के जरिए सहयोग को प्रोत्साहन देने के अलावा, मिलन ने भाग लेने वाली नौसेनाओं को सहयोग और आपसी समझ की भावना के साथ मजबूत संबंधों को विकसित करने का एक शानदार अवसर भी प्रदान किया है।

मिलन 2018 की मेजबानी करेगा अंडमान एवं निकोबार कमान

दो दशक पूर्व बेहद सामान्य तरीके से मिलन की शुरुआत हुई थी, और पहली बार वर्ष 1995 में इसका आयोजन किया गया था। पहले संस्करण में चार समुद्री नौसेनाओं ने भाग लिया था। बीते वर्षों में, पेशेवर विषय-वस्तुओं के उच्च मानदंडों के कारण यह कार्यक्रम काफी सफल रहा। पिछले कुछ वर्षों में बढ़ रही भागीदारी, इस बहुपक्षीय पहल की सफलता का प्रमाण देती है। इस अवधि में, मिलन एक उप-क्षेत्रीय कार्यक्रम से एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय समारोह के तौर पर विकसित हुआ है, और इसमें बंगाल की खाड़ी एवं दक्षिण-पूर्व एशियाई नौसेनाओं के साथ-साथ हिंद महासागर के विस्तृत क्षेत्र (आईओआर) की नौसेनाओं की भागीदारी भी शामिल है।

06 मार्च से 13 मार्च, 2018 के दौरान पोर्ट ब्लेयर में मिलन-2018 का आयोजन किया जा रहा है। 'समुद्र के पार की मैत्री' के आदर्श वाक्य की भावना के साथ आयोजित, मिलन 2018 में पेशेवर अभ्यास एवं संगोष्ठियों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा खेल गतिविधियों का एक विविध मिश्रण होगा। मिलन के दौरान परस्पर वार्ता के अंतर्गत समुद्रिक अनुशासन पर दृष्टिकोणों एवं विचारों को साझा करना तथा समुद्र में गैरकानूनी गतिविधियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने पर बातचीत हुई शामिल है। इस वर्ष के मिलन अंतर्राष्ट्रीय समुद्रिक संगोष्ठी का विषय 'समुद्रिक अनुशासन का अनुसरण - व्यापक जानकारी साझाकरण उपकरण की आवश्यकता' है। प्रख्यात वक्ताओं द्वारा प्रस्तुतियों के अलावा, नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष एवं नौसेना प्रमुख (सीएनएस) द्वारा उद्घाटन भाषण प्रस्तुत किया जाएगा। मिलन 2018 के दौरान आयोजित की जाने वाली सामाजिक गतिविधियों में, भारतीय नौसेना एवं भारतीय सेना के बैंड द्वारा प्रदर्शन, पोतों की यात्राएं तथा रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शामिल है। मिलन 2018 के कई कार्यक्रम जनता के लिए खुले रहेंगे, जिसके अंतर्गत स्काई डाइविंग टीम द्वारा प्रदर्शन, बीटिंग द रिट्रीट और नौसेना निरंतरता ड्रिल शामिल हैं।

मरीना पार्क रोड पर एक इंटरनेशनल सिटी परेड आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाग लेने वाले सभी विदेशी नौसैनिक युद्धपोतों के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों के दस्ते शामिल होंगे। परेड में सैन्य विमान द्वारा विमान-परेड और हवाई कलाबाजी के साथ-साथ विभिन्न सैन्य संक्रियाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा, भाग लेने वाले सभी विदेशी युद्धपोत भी स्कूल के बच्चों एवं स्थानीय जनता के दौरे के लिए खुले रहेंगे। भाग लेने वाले सभी नौसैनिक युद्धपोतों द्वारा जलयात्रा अभ्यास के साथ मिलन 2018 का समापन होगा।

मिलन 2018 का उद्देश्य, विदेशी आगंतुकों के समक्ष अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की समृद्ध विरासत तथा चिरस्थायी प्राकृतिक सुंदरता का प्रदर्शन करना है। मिलन 2018 के आयोजक, अंडमान एवं निकोबार नागरिक प्रशासन के अविश्वसनीय समर्थन तथा पोर्ट ब्लेयर की जनता को की गयी अपील के लिए आभारी हैं, जिन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आगंतुक नौसेनाओं के प्रवास को अविस्मरणीय बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

Back to Top