माउंट देवतिबा अभियान-2018

माउंट देवतिबा अभियान-2018

महिला पर्वतारोहण अभियान दल ने 10 जून 2018 को 13:00 बजे माउंट देवतिबा पर विजय पताका फहराई। हिमाचल प्रदेश के पीर-पंजाल रेंज में 6,001 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट देवतिबा दूसरा सबसे ऊंचा शिखर है। 28 मई 2018 को झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत हुई। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर कोकिला सजवान ने किया। उनके साथ लेफ्टिनेंट कमांडर नंदिनी डेम रॉय, सीमा चौधरी, पूजा शर्मा, रेखा श्री, राशु त्यागी और लेफ्टिनेंट सैनो ​​विल्सन, चम कुमारी, सुरभि शर्मा, सृष्टि ठाकुर, विपाशा शर्मा, कृतिका शर्मा और सर्जन लेफ्टिनेंट हिमवंत कौर शामिल थी। टीम ने चिक्का और सेरी के माध्यम से 4,250 मीटर की ऊंचाई पर बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और उसके बाद 4,700 मीटर पर एडवांस बेस कैंप के माध्यम से 5,250 मीटर पर समिट कैंप की ओर बढ़ गई। टीम को अभियान के दौरान तेज हवाओं के साथ व्हाइटआउट और भारी बर्फबारी सहित तीव्र मौसम का सामना करना पड़ा।

माउंट देवतिबा अभियान-2018

माउंट देवतिबा अभियान-2018

माउंट देवतिबा अभियान-2018

Pages

  • 1
Back to Top