'महा' चक्रवात के लिए भारतीय नौसेना की तैयारियां

'महा' चक्रवात के लिए भारतीय नौसेना की तैयारियां

मालदीव- कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर गहरा दबाव चक्रवाती तूफान 'महा' में बदल गया है। लक्षद्वीप व मिनीकॉय के प्रभारी नौसेना अधिकारी और कवरत्ती में भा नौ पो द्वीपरक्षक लोगों और सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूनियन टेरिटरीलक्षद्वीप (यूटीएल) प्रशासन के सहयोग से सभी सावधानियां बरत रहे हैं।

कैबिनेट सचिव (सीएस) श्री राजीव गौबा ने वीडियोकॉन्फ्रेंस के जरिए 30 अक्तूबर 2019 को यूटीएल प्रशासन की तैयारी की समीक्षा की। सीएस को भारतीय नौसेना (भा नौ) के प्रतिनिधि द्वारा लक्षद्वीप में भा नौ की तैयारी और दक्षिणी नौसेना कमान की युद्ध पोतों पर मानवीय सहायता और आपदा राहत से जुड़ी ईंटों/राहत सामग्री को रखे जाने की तैयारी की सूचना दी गई। कवरत्ती, अन्द्रोथ और मिनीकॉय में स्थित नौसेना की टीमों को यूटीएल प्रशासन को आवश्यक सभी संभावित सहायता प्रदान करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Back to Top