मटेरियल संगठन, घाटकोपर में मियावाकी विधि से 2000 पौधे लगाए गए

मटेरियल संगठन, घाटकोपर में मियावाकी विधि से 2000 पौधे लगाए गए

घाटकोपर में स्थित भारतीय नौसेना के मटेरियल संगठन ने टिकाऊ वनीकरण की मियावाकी विधि का उपयोग करते हुए लगभग 2000 पौधे लगाए। मध्य मुंबई के घनी आबादी वाले उपनगरों में स्थित एमओ (एमबी) ने एक एनजीओ मेसर्स ग्रीन सॉल्यूशंस और मटेरियल संगठन की पर्यावरण टीम की एक संयुक्त टीम द्वारा पवई और बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान में प्राकृतिक वनों के सर्वेक्षण के माध्यम से मियावाकी विधि के अनुसार पेड़ों/पौधों की स्थानिक प्रजातियां लगाई।

पौधरोपण के लिए पौधों की 11 प्रजातियों का चयन किया गया था जैसे सप्तपर्णी, कदंब, रगतूरा, तम्हड़, करंज, कचनार, बसंत रानी, बादाम, बकुल, बिक्सा और कैलाश पति को व्यवस्थित रूप से लगाया गया ताकि वे 'उप-वृक्ष/वितानी परत' और 'इमर्जेंट लेयर' जैसे विभिन्न स्तरों का रूप लें।

शहरी वनों को बनाने के लिए मियावाकी विधि का आविष्कार जापानी वनस्पति विज्ञानी और वनस्पति पारिस्थितिकी के विशेषज्ञ डॉ अकीरा मियावाकी ने बड़े पैमाने पर शहरीकरण के समाधान के रूप में किया था। समर्पित स्वयंसेवकों के एक समूह द्वारा क्षेत्र को लगभग आठ महीने में दस से पंद्रह फुट ऊंचे पेड़ों के साथ एक मिनी शहरी जंगल में बदल दिया है।

  • मटेरियल संगठन, घाटकोपर में मियावाकी विधि से 2000 पौधे लगाए गए
  • मटेरियल संगठन, घाटकोपर में मियावाकी विधि से 2000 पौधे लगाए गए
Back to Top