भा नौ पो शिकारा ने नौसेना अभिषेक समारोह की मेजबानी की

भा नौ पो शिकारा ने नौसेना अभिषेक समारोह की मेजबानी की

10 अप्रैल 2019 को भा नौ पो शिकारा में नौसेना अभिषेक समारोह, 2019 का आयोजन किया गया।

भारत के राष्ट्रपति की ओर से एडमिरल सुनील लांबा पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, नौसेनाध्यक्ष ने इस साल गणतंत्र दिवस पर मेधावी कर्मियों को शौर्य और गैर-शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया, साथ ही, उन नौसेना यूनिटों को प्रशंसा पत्र भी दिया जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान खुद को प्रतिष्ठित किया। इस समारोह में भारतीय नौसेना के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति और पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों के परिवार के सदस्य मौजूद थें।

अभिषेक समारोह में आयोजित किए गए समारोहिक परेड के दौरान 50 पुरुषों के गार्ड ऑफ ऑनर की परेड हुआ। परेड की समीक्षा करने से पहले एडमिरल सुनील लांबा ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया, इस परेड में कई पोतों और डब्ल्यूएनसी के प्रतिष्ठानों से आए नौसेना कर्मी के 18 पलटन शामिल थी।

समीक्षा पूरी होने के बाद, सीएनएस ने विभिन्न प्राप्तकर्ताओं को बेस्ट ग्रीन प्रैक्टिस के लिए मेडल, प्रशंसा पत्र और सीएनएस ट्रॉफी से सम्मानित किया। पुरस्कार में 45 मेडल दिए गए, जिसमें शौर्य के लिए 18 नौ सेना मेडल, कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए नौ नौसेना मेडल और खास सेवा के लिए 16 विशिष्ट सेवा मेडल, उड़ान सुरक्षा में अभिनवता को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन रवि धीर मेमोरियल गोल्ड मेडल और नौसेना प्रौद्योगिकी में लागू किए गए सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान के लिए लेफ्टिनेंट वीके जैन मेमोरियल गोल्ड मेडल शामिल हैं।

सीएनएस ने चार जहाजी यूनिटों नामतः भा नौ पो त्रिशूल, भा नौ पो सह्याद्रि, आईएनएएस 322 और भा नौ पो तरासा और चार तटीय यूनिटों नामतः एनएसआरवाई, कोच्चि, भा नौ पो उत्क्रोश, आईएनएचएस कल्याणी और मटेरियल आर्गेनाईजेशन, मुंबई को पिछले एक साल में असाधारण परफॉरमेंस देने के लिए यूनिट प्रशंसा पत्र भी दिए। नौसेना डॉकयार्ड, वाइजैग और भा नौ पो द्वारका को उनके पर्यावरण के अनुकूल हरित पहल के लिए 'सीएनएस ट्रॉफी फॉर बेस्ट ग्रीन प्रैक्टिस' दिए गए।

इस अवसर पर भाषण देते हुए, एडमिरल लांबा ने कहा कि इस अवसर का खास महत्व है क्योंकि इसने नौसेना को औपचारिक रूप से शौर्य भरे सौहार्दपूर्ण कार्यों को स्वीकार करने के साथ-साथ साथी शिपमेट के कर्तव्य के प्रति समर्पण करने की अनुमति भी दी है। एडमिरल ने पुरस्कार विजेताओं के परिवार के सदस्यों को उनके कर्तव्य के परफॉरमेंस में सेवा कर्मियों की सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

  • भा नौ पो शिकारा ने नौसेना अभिषेक समारोह की मेजबानी की

Back to Top