भा नौ पो ऐरावत बाढ़ राहत के लिए मेडागास्कर पहुंची

भा नौ पो ऐरावत बाढ़ राहत के लिए मेडागास्कर पहुंची

30 जनवरी 2020 को भा नौ पो ऐरावत अंटशिराना (मेडागास्कर) बंदरगाह पर भारी बारिश के कारण बाढ़ से इस क्षेत्र में संकट उत्पन्न होने के बाद राहत अभियान शुरू करने के लिए पहुंची। आगमन पर, कमान अधिकारी, भा नौ पो ऐरावत ने जनरल रसोलोफोमानाना, कमांडर, मिलिट्री एरिया, एंटिसिराना और सैन्य क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

भा नौ पो ऐरावत द्वारा किया जाने वाला राहत अभियान किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा ऐसा पहला अभियान होगा जब भारी बारिश के बाद मेडागास्कर पूरी तरह से जलमग्न हो गया और निचले इलाकों में जान-माल की हानि होने से भारी नुकसान हुआ।

भा नौ पो ऐरावत ने तुरंत स्थानीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना शुरू किया और भारतीय नौसेना मेडिकल टीम को प्रभावित क्षेत्रों में ले जाया गया। परिनियोजन पर आधारित मिशन में भा नौ पोत द्वारा एचएडीआर ब्रिक्स के रूप में राहत सामग्री लाई गई। इसने परिनियोजित पोतों को किसी भी आकस्मिक स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया करने के लिए सक्षम बनाया। राहत सामग्री मेडागास्कर सरकार को दे दी जाएगी। 01 फरवरी 2020 को मेडागास्कर के माननीय प्रधानमंत्री, अंटशिराना बंदरगाह पर सहयोग का निरीक्षण करने वाले हैं।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top