भारत पर्व पर प्लॉगिंग अभियान

भारत पर्व पर प्लॉगिंग अभियान

दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'भारत पर्व' को मनाने के लिए 29 जनवरी 2020 को कोच्चि के नौसेना आवासीय क्षेत्रों में दो घंटे लंबे विशेष प्लॉगिंग अभियान का आयोजन किया गया था। इस अभियान में नौसेना बेस के भीतर और बाहर तटों की और साथ ही भा नौ पो द्रोणाचार्य की सफाई और स्वच्छता के लिए श्रमदान भी शामिल था। इसके अलावा, 'रिड्यूस, रीयूज़, रीसाइकल' विषय पर एनसीएस, कोच्चि के छात्रों के लिए पोस्टर निर्माण और चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस अभियान में हज़ारों नौसेना कर्मचारियों, डीएससी के कर्मचारियों, रक्षा असैनिकों, उनके परिवारों और नेवी चिल्ड्रन स्कूल, कोच्चि के छात्रों ने नौसेना क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए पूरी लगन से भाग लिया। प्लॉगिंग अभियान के दौरान नौसेना बेस को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास स्पष्ट दिखाई दे रहा था, जहां सभी ने थोड़ी मात्रा में कचरा, पॉली बैग और प्लास्टिक का कचरा एकत्र किया।

दक्षिणी नौसेना कमान ने नौसेना बेस को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में काफी प्रयास किए हैं।

  • भारत पर्व पर प्लॉगिंग अभियान
  • भारत पर्व पर प्लॉगिंग अभियान
  • भारत पर्व पर प्लॉगिंग अभियान
  • भारत पर्व पर प्लॉगिंग अभियान
  • भारत पर्व पर प्लॉगिंग अभियान
  • भारत पर्व पर प्लॉगिंग अभियान
Back to Top