भारतीय समुद्रिक प्रज्ञता पर एमएचएस संगोष्ठी

भारतीय समुद्रिक प्रज्ञता पर एमएचएस संगोष्ठी

पश्चिमी नौसेना कमान के तत्वाधान में समुद्रिक इतिहास संस्था (एमएचएस) द्वारा 05 और 06 अक्टूबर, 2017 को "भारतीय समुद्रिक प्रज्ञता" विषय पर बौद्धिक रूप से विचारोत्तेजक दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी, वर्ष 1980 में प्रारंभ हुई संगोष्ठी श्रृंखला का अड़तीसवाँ संस्करण है। इसके उद्घाटन सत्र का आयोजन आईएनएचएस अश्विनी सभागार, आरसी चर्च के पास, कोलाबा, दक्षिण मुंबई में 05 अक्टूबर, 2017 को किया गया।

भारतीय समुद्रिक प्रज्ञता पर एमएचएस संगोष्ठी

एमएचएस के अध्यक्ष, वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान, ने अपने उद्घाटन संबोधन में राष्ट्रीय समुद्रिक पुनरुत्थान में रुचि रखने वाले नौसैनिकों के लिए ज्ञान की आवश्यक आधार के तौर पर भारतीय समुद्रिक विरासत की जानकारी प्राप्त करने की बात कही। एडमिरल अरुण प्रकाश (सेवानिवृत्त) ने अपने आधार व्याख्यान में नाविक-विद्या अवेक्षण प्राप्त करने की दिशा में हमारे समुद्रिक अतीत में अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए।

भारतीय समुद्रिक प्रज्ञता पर एमएचएस संगोष्ठी

भारतीय समुद्रिक प्रज्ञता पर एमएचएस संगोष्ठी

संगोष्ठी की निर्धारित विषय-वस्तु पर चार कार्य सत्रों में चर्चा की जाएगी, जो मुख्यतः पोत निर्माण, नौसंचालन तकनीक, मानचित्रण व जल-सर्वेक्षण और समुद्रिक कानून के विकास के उप-विषयों पर आधारित है।

भारतीय समुद्रिक प्रज्ञता पर एमएचएस संगोष्ठी

भारतीय समुद्रिक प्रज्ञता पर एमएचएस संगोष्ठी

Back to Top