भारतीय नौसेना ने मालदीव शिप सीजीएस हुरवी की मरम्मत पूरी करी

भारतीय नौसेना ने मालदीव शिप सीजीएस हुरवी की मरम्मत पूरी करी

नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापट्टनम ने मालदीव के तटरक्षक जहाज एमएनडीएफ सीजीएस हुरवी की मरम्मत पूरी की। रियर एडमिरल श्रीकुमार नायर, एडमिरल सुपरिटेंडेंट ने बुधवार, 25 नवंबर 20 को विशाखापत्तनम में कमांडिंग ऑफिसर मेजर हुसैन रशीद को जहाज सौंपा। भारत में मालदीव के रक्षा सलाहकार कर्नल अहमद थोहिर ने इस समारोह में भाग लिया जिसमें उन्होंने मालदीव सरकार की संतुष्टि से अवगत कराया और महामारी के बीच मरम्मत के उत्कृष्ट कार्य पर रक्षा मंत्रालय, मालदीव सरकार का एक संदेश भी पढ़ा और मरम्मत को सुचारू और सुरक्षित पूरा करने के लिए भारत सरकार, भारतीय नौसेना और एचक्यूईएनसी का शुक्रिया अदा किया।

यह जहाज 22 फरवरी 20 को अपनी मरम्मत के लिए विशाखापत्तनम पहुंचा था। 20 मार्च से कोविड19 महामारी के कारण लगाई गई सीमाओं के बावजूद, पर्याप्त सुरक्षा के साथ नौसेना डॉकयार्ड द्वारा समर्पित प्रयासों और सावधानीपूर्वक योजना और कार्यों के निष्पादन से मुख्य प्रणोदन और सहायक उपकरणों का बड़ा नवीनीकरण/प्रतिस्थापन सक्षम हुआ है। जहाज के विद्युत उत्पादन उपकरणों के नवीकरण ने जहाज की स्थिरता और क्षमता को एक बड़ा उत्साह प्रदान किया है। इसके अलावा, आगामी परिचालन चक्र के दौरान मालदीव तटरक्षक बल के साथ सेवा के लिए जहाज के बेहतर प्रदर्शन और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कई प्रणालियों और उपकरणों की सफलतापूर्वक मरम्मत की गई। इस जहाज को पूर्ण परिचालन तत्परता प्राप्त करने के लिए व्यापक बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों के माध्यम से परखा गया।

एमएनडीएफ सीजीएस हुरवी (मूल रूप से आईएनएस तिल्लनचांग) 2001 में कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स में निर्मित एक स्वदेश निर्मित त्रिनकट श्रेणी का गश्ती पोत है। बाद में, 2006 में दोनों राष्ट्रों के बीच साझेदारी को मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा के लिए आगे सहयोग करने के लिए भारत सरकार द्वारा मालदीव को उपहार में दिया गया था।
इस अवसर पर रियर एडमिरल श्रीकुमार नायर विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल सुपरिंटेंडेंट मुख्य अतिथि थे और उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने मरम्मत के दौरान शामिल कड़े उपायों पर प्रकाश डाला जिनके द्वारा यह सुनिश्चित किया जा सका कि क्रू और यार्ड कार्यबल मरम्मत लक्ष्यों को पूरा करते हुए कोविड19 संक्रमण से मुक्त रहे।

  • भारतीय नौसेना ने मालदीव शिप सीजीएस हुरवी की मरम्मत पूरी करी
  • भारतीय नौसेना ने मालदीव शिप सीजीएस हुरवी की मरम्मत पूरी करी
  • भारतीय नौसेना ने मालदीव शिप सीजीएस हुरवी की मरम्मत पूरी करी
  • भारतीय नौसेना ने मालदीव शिप सीजीएस हुरवी की मरम्मत पूरी करी
  • भारतीय नौसेना ने मालदीव शिप सीजीएस हुरवी की मरम्मत पूरी करी
Back to Top