भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प कार्यन्वित किया

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प कार्यन्वित किया

इलाके में समुद्री सुरक्षा घटनाओं के बाद फ़ारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में संचालित/जाने वाली भारतीय ध्वजवाहक पोतों का साहस बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना को ओमान की खाड़ी में परिनियोजित किया गया है।

समुद्री सुरक्षा संचालन करने के लिए भा नौ पोत चेन्नई और सुनयना का परिनियोजन ओमान की खाड़ी और फ़ारस की खाड़ी में किया गया है। इसके अलावा, इलाके में भा नौ वायु-यानों द्वारा हवाई निगरानी भी की जा रही है। गुरुग्राम में दिसंबर 2018 में भा नौ द्वारा शुरू किए गए इनफार्मेशन फ्यूजन सेंटर - हिंद महासागर क्षेत्र भी खाड़ी क्षेत्र में पोतों की आवाजाही पर कड़ी नज़र रखे हुए है।

पूरी तरह से स्थिति की समीक्षा के बाद, डीजी शिपिंग ने 13 और 16 जून 2019 को दो सलाहकार नियुक्त किए हैं ताकि स्ट्रेट ऑफ होरमज़ और फारस/अरब खाड़ी क्षेत्र में संचालित सभी भारतीय ध्वजवाहक पोतों को उचित सुरक्षा उपायों के लिए सलाह दी जा सके।

इलाके में भारतीय समुद्री व्यापार और व्यापारी पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिंद महासागर क्षेत्र को स्थायी और शांत बनाए रखने में योगदान करने के लिए भारतीय नौसेना प्रतिबद्ध है।

  • भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प कार्यन्वित किया
  • भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प कार्यन्वित किया
Back to Top