भारतीय नौसेना ने आरंभ किया ऑपरेशन 'समुद्र सेतु'

भारतीय नौसेना ने आरंभ किया ऑपरेशन 'समुद्र सेतु'

विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के राष्ट्रीय प्रयास के अंतर्गत भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन 'समुद्र सेतु' आरंभ किया है। चरण-1 के अंतर्गत 08 मई 2020 से निकासी अभियान शुरू करने के लिए वर्तमान में भारतीय नौसेना पोत जलाश्व और मगर मालदीव गणराज्य के माले बंदरगाहके रास्ते मे हैं। 

सरकार विदेश में रह रहे अपने नागरिकों पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव के संदर्भ में परिस्थिति पर करीब से निगरानी रखे हुए है। भारतीय नौसेना को समुद्र के रास्ते उनकी निकासी के लिए उचित तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

मालदीव गणराज्य में भारतीय मिशन नौसेना पोतों द्वारा भारतीय नागरिकों की निकासी की सूची तैयार कर रही है और अनिवार्य चिकित्सा जांच के बाद ही उन्हें पोतारोहण की सुविधा प्रदान की जाएगी। कोविड से जुड़े सामाजिक दूरी के नियमों के संबंध में वहन क्षमता और पोत पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पहली यात्रा के दौरान कुल 1000 लोगों को निकालने की योजना बनाई गई है।

निकासी अभियान के लिए पोतों पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। निकाले गए लोगों को समुद्री यात्रा के दौरान मूल सुविधाएं और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कोविड-19 से जुड़ी अनूठी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कड़े नियम भी लागू किए गए हैं।

निकाल कर लाए गए लोगों को कोच्चि, केरल में उतारा जाएगा और राज्य अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इस अभियान को रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और भारत सरकार व राज्य सरकारों की अन्य विभिन्न एजेंसियां के करीब सहयोग से बढ़ाया जा रहा है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top