भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के प्रयास को विफल किया

भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के प्रयास को विफल किया

06 अक्टूबर 2017 को भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत ने खुले महासागर पर समुद्री लूटपाट के प्रयास को विफल किया। अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट, आईएनएस त्रिशूल ने समुद्री लूटपाट-रोधी गश्त के दौरान व्यापारिक जहाज एम.वी. जग अमर का मार्गरक्षण करते हुए आसपास मौजूद संदिग्ध गतिविधियों वाली नौकाओं का पता लगाया।

भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के प्रयास को विफल किया

भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के प्रयास को विफल किया

गतिविधि का पता लगाने हेतु आईएनएस त्रिशूल उस नौका के करीब पहुंचा और जांच के लिए अपने अभिन्न हेलीकॉप्टर की मदद ली। यह नौका समुद्री लूटपाट में इस्तेमाल किये जाने वाले हथियार और गोला-बारूद ले कर जा रहा था। समुद्रिक कमांडो द्वारा लूटपाट हेतु तत्पर नौका पर काबू पाने के बाद, मानक संक्रियात्मक प्रक्रियाओं के द्वारा समुद्री लूटपाट में प्रयुक्त सभी हथियारों को विफल कर दिया गया। व्यापरिक जहाज जग अमर अपने सभी 26 भारतीय कर्मीदल के साथ सुरक्षित है और अपनी यात्रा को जारी रखे हुए है। बाद में नौका और इसके दल को छोड़ दिया गया।

भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के प्रयास को विफल किया

वर्ष 2008 के बाद से ही भारतीय नौसेना द्वारा अदन की खाड़ी और इसके आसपास के इलाकों में एक युद्धपोत की तैनाती की जाती है, जिन्होंने अबतक इस जोखिमयुक्त जलमार्ग में सैकड़ों व्यापारिक जहाजों का मार्गरक्षण किया है। भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लूटपाट रोकने का आदेश दिया गया है जो स्थानीय कानून के प्रवर्तन के दायरे से परे हैं। युद्धपोत द्वारा की गई कार्रवाई का मूल कारण, अदन की खाड़ी क्षेत्र में लूटपाट-रोधी अभियान के लिए भारतीय युद्धपोतों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की निरंतरता है।

भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के प्रयास को विफल किया

Back to Top