भारतीय नौसेना चेतक ने धनुषकोडी में संदेह जनक नाव को अवरोधित किया

भारतीय नौसेना चेतक ने धनुषकोडी में संदेह जनक नाव को अवरोधित किया

321परंदु फ्लाइट के नौसेना हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई निगरानी के दौरान, 27 फरवरी 2020 को आईएमबीएल के श्रीलंकाई क्षेत्र की तरफ फरार होने से पहले पांच व्यक्तियों के साथ एक संदिग्ध श्रीलंकाई फाइबर नाव को आगे जाने से रोक दिया गया था। धनुषकोडी में नाव को भूमि के छोर तक ले जाया गया, जिसके बाद इसे आगे की जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। यह इस महीने में श्रीलंकाई मछली पकड़ने की नाव की दूसरी बार जब्ती हुई है। इससे पहले, भा नौ पो परंदु के नौसेना हेलीकॉप्टर ने 15 फरवरी 2020 को इसी तरह की नाव को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से 3.5 किलो सोने की बार को ले जाया जा रहा था।

Back to Top