भारतीय नौसेना के विध्वंसक भा नौ पो मुंबई का मॉडल शहर को समर्पित

भारतीय नौसेना के विध्वंसक भा नौ पो मुंबई का मॉडल शहर को समर्पित

 

जेके कपूर चौक, वर्ली में स्थित, पोत का मॉडल प्रतिष्ठित बांद्रा वर्ली सीलिंक के बगल में अपनी उपस्थिति महसूस कराता है, जो राष्ट्र की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में नौसेना के योगदान को प्रकट करता है। भा नौ पो मुंबई के मॉडल का समर्पण उस शहर को, जिसमें से वह अपना नाम प्राप्त करती है, जो भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का गृह भी है, शहर के साथ भारतीय नौसेना के मजबूत बंधन को प्रदर्शित करता है।

भा नौ पो मुंबई का निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक्स लिमिटेड द्वारा स्वदेश में किया गया था। वह एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है जो हथियारों और सेंसर के शस्त्रागार के साथ सभी तीन आयामों में दुश्मन को उलझाने में सक्षम है। वह पिछले दो दशकों में दुनिया भर में विभिन्न लड़ाकू अभियानों जैसे ऑप पराक्रम और कई मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के लिए प्रमुख पोत रही हैं।

  • भारतीय नौसेना के विध्वंसक भा नौ पो मुंबई का मॉडल शहर को समर्पित
  • भारतीय नौसेना के विध्वंसक भा नौ पो मुंबई का मॉडल शहर को समर्पित
Back to Top