भारतीय नौसेना के आधिकारिक इतिहास की किताब 'ब्लू वाटर्स अहॉय' को लॉन्च किया गया

नौसेना दिवस के अवसर पर, एडमिरल सुनील लांबा, नौसेनाध्यक्ष, ने 'ब्लू वाटर्स अहॉय!' नामक पुस्तक का विमोचन किया। जिसमे 2001-10 तक भारतीय नौसेना के इतिहास का कालक्रम से अभिलेखन है। पुस्तक का अनावरण महामहिम, श्री राम नाथ कोविंद, भारत के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर की उपस्थिति में नेवी हाउस, नई दिल्ली में किया गया था। समारोह में भारत और विदेश दोनों ही स्थानों के बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। इस पुस्तक को वाइस एडमिरल अनुप सिंह ने लिखा है, जो 2011 में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। भारतीय नौसेना द्वारा इस विशिष्ट उपक्रम के जरिए सेवा के इस ऐतिहासिक सेल की स्थापना के समय, 1968 से लेकर अब तक की गतिविधियों के बारे में पता लगाया जा सकता है। वस्तुतः यह पुस्तक नौसेना के इतिहास का छठा खंड है; पहले पांच में 1945 से 2000 तक की अवधि को शामिल किया गया है, जिसका लेखक स्वर्गीय रीयर एडमिरल सत्येंद्र सिंह और स्वर्गीय वाइस एडमिरल जीएम हिरानंदानी थे।

Back to Top