भारतीय नौसेना - इंडोनेशियाई नौसेना की स्टाफ वार्ता

भारतीय नौसेना - इंडोनेशियाई नौसेना की स्टाफ वार्ता

28 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच 9वीं स्टाफ वार्ता का आयोजन किया गया। इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई इंडोनेशियाई नौसेना के परिचालन के वाइस असिस्टेंट चीफ फर्स्ट एडमिरल युसुप, एस.ई, एम.एम., द्वारा की गई। सहायक नौसेनाध्यक्ष (विदेशी सहयोग व असूचना) रियर एडमिरल अतुल आनंद, वीएसएम, ने भारतीय नौसेना की अगुवाई की। दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में नौसेना सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने नौसैना उपाध्यक्ष वाइस एडमिरल अजीत कुमार पी, से भी भेंट की।

दोनों नौसेनाओं के बीच की स्टाफ वार्ता का आयोजन दोनों देशों के बीच छठी (6th) संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक की पृष्ठभूमि में हुई जो 09 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में की गई थी।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top