बांग्लादेश नौसेना जहाज प्रोतोय का मुंबई दौरा

बांग्लादेश नौसेना जहाज प्रोतोय का मुंबई दौरा

बांग्लादेश नौसेना जहाज (बीएनएस) प्रोतोय 14 से 15 फरवरी 21 तक मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर है। 137 कर्मियों के दल के साथ कैप्टन अहमद अमीन अब्दुल्ला की कमान वाला जहाज मुंबई पोर्ट ट्रस्ट में आया।

कोविड-19 की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण, नियमित शिष्टाचार कॉल-ऑन, सामाजिक मिलन, विनिमय और आगंतुकों और मेजबान नौसेना कर्मियों के बीच अन्य खेल मुकाबलों से बचा जा रहा है।

बीएनएस प्रोतोय की मुंबई यात्रा इस पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण है कि दोनों देशों ने हाल ही में बांग्लादेश की स्वतंत्रता के 50 साल मनाए। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पहली बार बांग्लादेश से मार्चिंग टुकड़ी और सैन्य बैंड ने भारत की गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। बांग्लादेश के गठन के बाद से भारत और बांग्लादेश दोनों ने रणनीतिक और रक्षा संबंधों को पोषित करने में लंबा सफर तय किया है और ये संबंध धीरे-धीरे आपसी विश्वास और भरोसे के साथ बढ़ रहे हैं।

  • बांग्लादेश नौसेना जहाज प्रोतोय का मुंबई दौरा
  • बांग्लादेश नौसेना जहाज प्रोतोय का मुंबई दौरा
  • बांग्लादेश नौसेना जहाज प्रोतोय का मुंबई दौरा
Back to Top