पासींग आउट परेड - औटम टर्म 2019 का भारतीय नौसेना अकादमी, एज़्हिमाला में आयोजन

30 नवंबर 2019 को भारतीय नौसेना अकादमी (भा नौ अ), एज़्हिमाला में आयोजित एक शानदार पासिंग आउट परेड (पीओपी) में, भारतीय नौसेना, भारतीय तट रक्षक बल के मिडशिपमेन और कैडेटों, और छह अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षुओं से युक्त 301 प्रशिक्षुओं ने अच्छे अंक प्राप्त करते हुए प्रारंभिक प्रशिक्षण का समापन किया।

उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षु औटम टर्म 2019 के चार अलग-अलग कोर्स से संबंध रखते हैं, अर्थात, 97वां भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (बी. टेक), 97वां भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (एम.एससी), 28वां नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (एक्स्टेंडेड), 29वां नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (रेगुलर) और 29वां नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (कोस्ट गार्ड)। इस परेड में भारतीय नौसेना और भारतीय तट रक्षक बल में शामिल होने के लिए 39 महिला प्रशिक्षुओं ने भी कंधे से कंधा मिलाते हुए मार्च किया। विभिन्न मित्र देशों से छह प्रशिक्षुओं में मालदीव, सेशेल्स, और श्रीलंका से दो-दो प्रशिक्षु शामिल थे।

इस परेड की समीक्षा एडमिरल करमबीर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, नौसेनाध्यक्ष द्वारा की गई, जिन्होंने औपचारिक समीक्षा के समापन पर मेधावी मिडशिपमेन और कैडेटों को पदक देते हुए सम्मानित किया। वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम, कमांडेंट, भा नौ अ, स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य बाहरी गणमान्य लोगों और पासिंग आउट कोर्स के गौरवान्वित माता-पिता इस महत्वपूर्ण समारोह में उपस्थित हुए।

भारतीय नौसेना अकादमी के बी.टेक कोर्स के लिए 'राष्ट्रपति स्वर्ण पदक' मिडशिपमेन आदित्य जैन को प्रदान किया गया। नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (एक्स्टेंडेड) के लिए 'नौसेना स्टाफ अध्यक्ष स्वर्ण पदक' कैडेट जे अरविंद कृष्णन को प्रदान किया गया। नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (रेगुलर) के लिए 'नौसेना स्टाफ अध्यक्ष स्वर्ण पदक' कैडेट सृष्टि शर्मा (कोस्ट गार्ड प्रशिक्षु) को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ महिला कैडेट के लिए 'जमोरिन ट्रॉफी' कैडेट सुहानी रामपाल को प्रदान की गई। अन्य पदक विजेता इस प्रकार से हैं:-

(क)    आईएनएसी बी.टेक कोर्स के लिए सीएनएस रजत पदक                                              -    मिडशिपमेन नितीश साहनी

(ख)    एनओसी (एक्स्टेंडेड) के लिए एफ़ओसी-इन-सी दक्षिण रजत पदक                                   -    कैडेट एस वरुण कुमार

(ग)    आईएनएसी बी.टेक कोर्स के लिए एफ़ओसी-इन-सी दक्षिण कांस्य पदक                        -    मिडशिपमेन सत्यानंद प्रभु बी.

(घ)    एनओसी (रेगुलर) के लिए कमांडेंट भा नौ अ रजत पदक                                  -    कैडेट सुहानी रामपाल

(ङ)    एनओसी (एक्स्टेंडेड) के लिए कमांडेंट भा नौ अ कांस्य पदक                                    -    कैडेट सी प्रदीप

इस शानदार समारोह के अंत में सफल प्रशिक्षुओं ने दो स्तंभ का निर्माण करते हुए दुनिया भर की सेनाओं द्वारा सहयोगियों और कॉमरेड्स को अलविदा करते हुए बजाई जाने वाली विदाई की मार्मिक धुन - 'औल्ड लैंग साइन' के पारंपरिक संगीत पर धीमी मार्च करते हुए अकादमी के क्वार्टरडेक से गुज़रते हुए अपनी चमचमाती तलवारों और राइफलों के साथ मार्च किया। इस पासिंग आउट परेड के दौरान पहली बार 20 नवंबर 2019 को भा नौ अ को प्रदान राष्ट्रपति पताका की भी परेड की गई।

परेड के समापन पर, पासिंग आउट कोर्स के प्रशिक्षुओं के गौरवान्वित माता-पिता और अभिभावकों ने अपने बच्चों के कंधों पर 'स्ट्राइप्स' नामक नौसेना और तट रक्षक बल के एपोलेट लगाए, जो उनके 'कैडेट्स' से पूर्ण रूप से नौसेना और तट रक्षक बल अधिकारी में तबदील होने का प्रतीक है। समीक्षा अधिकारी और अन्य गणमान्य लोगों ने पदक विजेताओं पर स्ट्राइप्स लगाए और सभी प्रशिक्षुओं को कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन पर बधाई दी। ये अधिकारी विशेष क्षेत्रों में आगे का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए नौसेना और तट रक्षक बल के विभिन्न पोतों की ओर प्रस्थान करेंगे।

  • पासींग आउट परेड - औटम टर्म 2019 का भारतीय नौसेना अकादमी, एज़्हिमाला में आयोजन

Back to Top