पडांग, इंडोनेशिया में अभ्यास कोमोडो 16 और इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यु
पडांग, इंडोनेशिया में अभ्यास कोमोडो 16 और इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यु
पडांग बंदरगाह पर एंकरेज में आईएनएस सुमेधा
भारत की 'एक्ट ईस्ट पालिसी' के तहत, भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) सुमेधा इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यु और बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास कोमोडो (एमएनईके) के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए 10 अप्रैल 16 को पडांग, इंडोनेशिया पहुंची। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के समुद्री पट्रोल वायुयान, P8I पहली बार भाग लेगी। एमएनईके के भाग के रूप में, भारतीय नौसेना बंदरगाह पर अन्य सहभागी नौसेनाओं के साथ मिलेगी, इसके साथ-साथ समुद्र में अनेक अभ्यासों में भी भाग लेगी। भारतीय नौसेना 2014 में एमएनईके के उद्घाटन संस्करण में भी भाग लेगी।
डीए जकार्ता और इन्डोनेशियाई नौसेना अधिकारियों के साथ वार्ता
भारत और इंडोनेशिया में पुराने ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और दोनों सामान्य परंपरा को साझा करते आ रहे हैं। पिछले कुछ समय में, इंडोनेशिया प्रत्येक बीते हुए वर्ष में बढ़ती हुए ट्रेंड को देखते हुए द्विपक्षीय व्यापार के साथ एएसईएएन क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बन गया है। 'फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया', जिसका उद्घाटन 26 जनवरी 15 को इंडोनेशिया में 'सहबत इंडिया' अर्थात 'विश्वासी, निष्ठावान, सच्चा मित्र' नारे के साथ हुआ था, दोनों राष्ट्रों के बीच गहरी मित्रता और विश्वास का दूसरा सूचक है। भारत और इंडोनेशिया नजदीकी रक्षा संबंध, विशेष रूप से 2001 में 'रक्षा के क्षेत्र में सहायक गतिविधियों' पर दोनों राष्ट्रों की सरकारों के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर के बाद, भी साझा करते हैं। बढ़ते हुए समुद्री वार्ता के भाग के रूप में, भारत और इंडोनेशिया में नौसेना अधिकारियों, प्रशिक्षण अभ्यासों और द्विपक्षीय दौरों का एक-दूसरे के साथ नियमित जुड़ाव है। इन्डोनेशियाई नौसेना ने भारत के पूर्वी तट पर विशाखापत्तनम में इस वर्ष फरवरी में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यु 2016 में भाग लिया।
दोनों नौसेनाओं का हिन्द महासागर में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने में आपसी हित है और हमारे साझा किए गए समुद्री सुरक्षा हितों को देखते हुए यह हमारे नौसेना-से-नौसेना संबंध की वास्तविक प्रगति है। अभ्यास कोमोडो का लक्ष्य समुद्री सुरक्षा के परस्पर समझ को बढ़ाना और तट पर मेडिकल कैंप लगाने के साथ-साथ बोर्डिंग परिचालनों को शामिल करना है। आईएनएस सुमेधा और समुद्री पट्रोल वायुयान की भागीदारी का लक्ष्य द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाना और व्यक्तिगत रूप से दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अंतरसंक्रियता को बेहतर बनाना है।
कमांडर प्रमोद जी थोमस द्वारा चलाई जाने वाली आईएनएस सुमेधा, का डिज़ाइन और निर्माण स्वदेशी रूप से हुआ है, इसे 07 मार्च 14 को भारतीय नौसेना में 'न्यू जनरेशन ऑफशोर पट्रोल वेसल' के तहत शामिल किया गया। पोत में शक्तिशाली हथियार और ईडब्ल्यू सुइट है, और यह फ्लीट ऑपरेशन में अनेक भूमिकाएं निभा सकती है। अभिन्न हेलिकॉप्टर महत्वपूर्ण रूप से पोत की क्षमता को बढ़ाता है।
बंदरगाह पर ठहराव के दौरान, पोत इन्डोनेशियाई नौसेना द्वारा आयोजित किए जा रहे इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यु (आईएफआर) में भाग लेगी। आईएन का P8I वायुयान भी आईएफआर के भाग के रूप में भाग लेगी। इसके अतिरिक्त, स्थानीय नौसेना और असैनिक गणमान्य व्यक्तियों को आधिकारिक कॉल, आईएनएस सुमेधा पर स्वागत समारोह, स्थानीय नागरिकों द्वारा पोत का दौरा और दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच पेशेवर वार्ता जैसी गतिविधियों की योजना बनाई गई है।
एक्स कोमोडो-16 और आईएफआर में आईएनएस सुमेधा और P8I वायुयान की भागीदारी द्विपक्षीय संबंधों और भारत तथा इंडोनेशिया के बीच व्यापक समुद्री वार्ता को अधिक मजबूत करने की ओर एक दूसरा माइलस्टोन है।
सीपीएक्स और एमपीकेओ तथा एचएडीआर परिचालनों का कार्य-नीति-संबंधी फेज़
बीच सॉकर के बाद बधाई
सभी प्रतिभागियों का सामोहिक फ़ोटो
यूनिट की बनावट