नौसेना संचालन के महानिदेशक

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम

महानिदेशक नौसेना परिचालन

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, जो कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के भूतपूर्व छात्र हैं, उन्हें 01 जुलाई 1985 को नौसेना में कमीशन किया गया था। वे संचार व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं जिन्होंने सिग्नल कम्यूनिकेशन अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के तौर पर भारतीय नौसेना के सीमावर्ती युद्धपोतों पर कार्य किया है, तत्पश्चात उन्होंने निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, भा नौ पो मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और मुख्य युद्ध अधिकारी के तौर पर कार्य किया।

उन्होंने भा नौ पो विनाश, भा नौ पो किर्च और भा नौ पो त्रिशूल का संचालन किया है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन व स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है जिनमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के बेड़ा परिचालन अधिकारी, प्रधान नेटवर्क केंद्रित परिचालन निदेशक, प्रधान नौसेना योजना निदेशक, और नौसेना मुख्यालय में सहायक नौसेना स्टाफ अध्यक्ष (नीति एवं योजना) के तौर पर कार्य शामिल हैं। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज़ स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है, जहां उन्हें थिमइया पदक से सम्मानित किया गया था। वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 2007-08 में यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलेंड में नेवल हाइयर कमांड कोर्स और नेवल कमांड कॉलेज गए थे, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित रॉबर्ट ई. बेटमैन इंटरनेशनल पुरस्कार जीता।

फ्लैग ऑफिसर ने 15 जनवरी 2018 से 30 मार्च 2019 तक पूर्वी बेड़े का संचालन किया है। बेड़ा कमान की अवधि के सफलतापूर्वक समाप्त होने के साथ ही 35 वर्ष से भी अधिक के उनके शानदार नौसेना करियर में लगभग 20 वर्ष की संचयी समुद्री सेवा का समापन हुआ। जून 2019 में वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद, फ्लैग ऑफिसर को एज़्हिमला, केरल में प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी (भा नौ अ) के कमांडेंट के तौर पर उन्हें नियुक्त किया गया। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर द्वारा नवंबर 2019 में अकादमी को राष्ट्रपति पताका से सम्मानित किया गया। जुलाई 2020 के अंत में भा नौ अ की कमान त्यागने के उपरांत फ्लैग ऑफिसर ने रक्षा मंत्रालय में एकीकृत मुख्यालय (नौसेना) में नौसेना परिचालन महानिदेशक के तौर पर पदभार संभाला है।

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी को कर्मठता से सेवा करने के लिए अतिविशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है। वे एक बढ़िया खिलाड़ी हैं और टेनिस, क्रिकेट, बैडमिंटन और गोल्फ खेलना उन्हें पसंद है। फ्लैग ऑफिसर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, सैन्य इतिहास, और कला व नेतृत्व विज्ञान में रुचि रखते हैं। उनका विवाह श्रीमति शशि त्रिपाठी से हुआ है, जो कि एक कलाकार व गृहिणी हैं। इनका एक पुत्र है जो पेशे से वकील ह

Back to Top