नौसेना बेस कोच्ची में ग्रीन प्रैक्टिसेज और राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए गए

नौसेना बेस कोच्ची में ग्रीन प्रैक्टिसेज और राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए गए

05 नवंबर 2019 को नौसेना बेस, कोच्ची के पुज़मुखम हॉल में दक्षिण नौसेना कमान (एसएनसी) की वार्षिक कमान बैठक (एसीएम-19) के दौरान दक्षिण नौसेना कमान की इकाइयों को ग्रीन प्रैक्टिसेज और आधिकारिक भाषा (हिंदी) के लिए ट्रॉफीज़ प्रदान की गई। आधिकारिक कार्य में हिंदी भाषा के प्रचार के लिए दक्षिण नौसेना कमान राज भाषा रोलिंग ट्रॉफी भा नौ पो शिवाजी को प्रदान की गई, जबकि सर्वश्रेष्ठ ग्रीन प्रैक्टिसेज के लिए फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रोलिंग ट्रॉफी औद्योगिक श्रेणी में नेवल शिप रिपेयर यार्ड (कोच्ची) को और गैर-औद्योगिक श्रेणी में भा नौ पो शिवाजी को प्रदान की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता एफओसी-इन-सी, एसएनसी, वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला द्वारा की गई जिसमें सभी इकाइयों के प्रमुखों के साथ ही एसएनसी में कार्यरत वरिष्ठ स्टाफ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक के दौरान एसएनसी से संबंधित विभिन्न परिचालन, तकनीकी, एचआर और प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा की गई।

भारतीय नौसेना की सभी कमानों में एसीएम का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है जिसमें संबंधित कमानों की इकाइयों से जुड़ी सभी समस्याओं का विचार करने के बाद विश्लेषण किया जाता है और यदि संभव हुआ तो समाधान निकाला जाता है।

  • नौसेना बेस कोच्ची में ग्रीन प्रैक्टिसेज और राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए गए

Back to Top