नौसेना और तटरक्षक बल में वायु तकनीकी अधिकारियों की भर्ती

नौसेना और तटरक्षक बल में वायु तकनीकी अधिकारियों की भर्ती

22 जनवरी 2019 को 58वें एयर इंजीनियरिंग और एयर इलेक्ट्रिकल ऑफिसर्स स्पेशलाइजेशन कोर्स (वैमानिक इंजीनियर) के पासिंग आउट परेड का संचालन नौसेना वैमानिकीय प्रोद्योगिकी संस्थान (एनआईएटी), नौसेना बेस, कोच्ची में किया गया। एनआईएटी से 38 अधिकारी पास हुए, जिसमें भारतीय नौसेना के 29, भारतीय तटरक्षक के चार और मित्र विदेशी नौसेनाओं वियतनाम, मॉरीशस और बांग्लादेश के पांच अधिकारी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड की समीक्षा सर्जन रियर एडमिरल जॉय चटर्जी, वीएसएम, दक्षिणी नौसेना कमान के कमान चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई।

सर्जन रियर एडमिरल जॉय चटर्जी, वीएसएम, कमान चिकित्सा अधिकारी, दक्षिणी नौसेना कमान ने पासिंग आउट कोर्स के सभी अधिकारियों को बधाई दी और खास तौर पर  पुरस्कार से सम्मानित किया। नई पीढ़ी के विमानों को शामिल करने से बढ़ने वाली जिम्मेदारियों की चुनौतियों को संभाने के लिए, उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित किया। उन्होंने एनआईएटी के प्रयासों की सराहना भी की, जो  वैमानिकी तकनीकी प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने में और नौसेना विमानन के लिए 62 साल तक योमन सेवा देने में 'वैमानिकीय विज्ञान और प्रोद्योगिकी के लिए उकृष्टता का केंद्र' रहा है।

अधिकारियों ने भारतीय नौसेना और तटरक्षक दोनों द्वारा संचालित होने वाले विभिन्न प्रकार के विमानों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के अलावा, उन्नत वैमानिकीय विषयों में 52 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया। सहायक कमांडेंट अश्मित खनेजा और उप लेफ्टिनेंट गौरव त्यागी को क्रमशः एयर इंजीनियरिंग और एयर इलेक्ट्रिकल अधिकारियों की योग्यता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पाठ्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड अधिकारी के लिए डायरेक्टर जनरल कोस्ट गार्ड ट्रॉफी का पुरस्कार उप-लेफ्टिनेंट गौरव त्यागी को दिया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ एयर टेक्निकल प्रोजेक्ट के लिए वेंडुरूथी शील्ड का पुरस्कार को लेफ्टिनेंट एस साहू, लेफ्टिनेंट अमन पांडे और उप लेफ्टिनेंट गौरव त्यागी के सिंडिकेट को दिया गया।

एनआईएटी से पास होकर, अधिकारियों को उनकी क्षमता के आधार पर अनेक एयर स्टेशन में उनके संबंधित एयर स्क्वाड्रन में भेजा जाएगा, जहां वे कोचीन विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय से एमटेक डिग्री प्राप्त करेंगे।

  • नौसेना और तटरक्षक बल में वायु तकनीकी अधिकारियों की भर्ती
  • नौसेना और तटरक्षक बल में वायु तकनीकी अधिकारियों की भर्ती
  • नौसेना और तटरक्षक बल में वायु तकनीकी अधिकारियों की भर्ती
  • नौसेना और तटरक्षक बल में वायु तकनीकी अधिकारियों की भर्ती
Back to Top