नौसेनाध्यक्ष द्वारा इंडियन नेवल डेंटल सेंटर दंतेश्वरी को कमीशन किया गया

नौसेनाध्यक्ष द्वारा इंडियन नेवल डेंटल सेंटर दंतेश्वरी को कमीशन किया गया

12 दिसंबर 2018 को कोलाबा, मुंबई में एक ही स्थान पर विश्वस्तरीय मल्टी-स्पेशलिटी दन्त सुविधाएं प्रदान करने वाला अपनी तरह के अकेले डेंटल सेंटर, इंडियन नेवल डेंटल सेंटर दंतेश्वरी (आईएनडीसी) को कमीशन किया गया। एडमिरल सुनील लांबा, नौसेनाध्यक्ष, वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान और लेफ्टिनेंट जनरल एसएम लोंढे, दन्त सेवा महानिदेशालय की उपस्थिति में आईएनडीसी दंतेश्वरी के प्रथम कमान अधिकारी के रूप में सर्जन कोमोडोर (डी) बिरेश्वर मुखर्जी ने कमीशनिंग वारंट को पढ़ा, जबकि श्रीमती प्रीती लूथरा, अध्यक्ष नव्वा (डब्लूआर) ने कमीशनिंग प्लाक का अनावरण किया।

सशस्त्र बलों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बेहतरीन दन्त स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आईएनडीसी दंतेश्वरी भारतीय नौसेना की पहली कमीशन प्राप्त दन्त इकाई बन गई। दन्त सेवाओं के बढ़ते दायरे और मांग के साथ ही, आईएनडीसी दंतेश्वरी द्वारा नौसेना के लिए सर्वश्रेष्ठ व नवीनतम दन्त स्वास्थ्य सेवा व अभ्यास सुनिश्चित किए जाएंगे। कमीशन प्राप्त इकाई में और अधिक क्लीनिक व स्पेशलिस्ट कक्षों के जोड़े जाने के साथ ही, आईएनडीसी दंतेश्वरी द्वारा मुंबई में संपूर्ण दन्त हॉस्पिटल के लाभ सैनिकों को प्रदान किए जाएंगे।

आईएनडीसी दंतेश्वरी रोगियों की आवश्यकताओं, अनुभव व सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति वचनबद्ध है। इस डेंटल सेंटर द्वारा सुखद, आधुनिक व अनुकूल वातावरण में क्लीनिकल देखभाल के सर्वश्रेष्ठ मानक प्रदान करने की परंपरा को जारी रखते हुए सशस्त्र बलों की पहले से विद्यमान चिकित्सा देखभाल विरासत में एक नया अध्याय जोड़ा जाएगा।

  • नौसेनाध्यक्ष द्वारा इंडियन नेवल डेंटल सेंटर दंतेश्वरी को कमीशन किया गया

Back to Top