नौसेनाध्यक्ष, एडमिरल सुनील लांबा का हिन्द महासागर नौसेनिक संगोष्ठी - 2018 के लिए ईरान में तेहरान का दौरा

नौसेनाध्यक्ष, एडमिरल सुनील लांबा का हिन्द महासागर नौसेनिक संगोष्ठी - 2018 के लिए ईरान में तेहरान का दौरा

नौसेनाध्यक्ष, एडमिरल सुनील लांबा का हिन्द महासागर नौसेनिक संगोष्ठी - 2018 के लिए ईरान में तेहरान का दौरा

हिन्द महासागर नौसेनिक संगोष्ठी (आईओएनएस) के 6वें संस्करण और प्रमुखों की निर्वाचिका सभा का आयोजन 23 से 25 अप्रैल 2018 तक ईरान द्वारा तेहरान में आयोजित किया जा रहा है। नौसेना प्रमुख इस कार्यक्रम के लिए चार सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

आईओएनएस की कल्पना वर्ष 2008 में भारतीय नौसेना द्वारा की गई थी। इस मंच का प्रयास क्षेत्र के लिए प्रासंगिक समुद्री मुद्दों के ऊपर चर्चा के लिए एक खुला व समावेशी मंच प्रदान कर हिन्द महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग में विस्तार करना है जिससे कि भविष्य के लिए आम समझ का निर्माण हो सके। आईओएनएस के आरंभिक संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में फरवरी 2008 को किया गया, जिसकी अध्यक्षता भारतीय नौसेना द्वारा दो वर्ष के लिए की गई थी। इसके बाद वर्ष 2010 - 2012 तक यूएई, वर्ष 2012 - 2014 तक दक्षिण अफ्रीका, वर्षग 2014 - 2016 तक ऑस्ट्रेलिया और वर्ष 2016 - 2018 तक बांग्लादेश ने अध्यक्षता का जिम्मा लिया।

आईओएनएस चार्टर ऑफ़ बिज़नेस के ऊपर प्रमुखों की निर्वाचिका सभा ने सहमती व्यक्त की और फरवरी 2014 में इसे प्रभाव में लाया गया। अपने अस्तित्व के महज 10वें वर्ष में, 23 सदस्यों और 09 पर्यवेक्षकों के साथ ये अपेक्षाकृत युवा मंच एक प्रभावशाली संगठन बन गया है। संस्थापक राष्ट के रूप में, इस वर्ष इसकी 10वीं सालगिरह को मनाने के लिए भारत में भी कोच्ची में नवंबर 2018 को स्मरणीय गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

नौसेना प्रमुख के दौरे का उद्देश्य भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मजबूत करना और नैसेना सहयोग के लिए नए रास्तों की खोज करना भी है। एडमिरल सुनील लांबा द्वारा आईआरआई नौसेना के कमांडर, और भाग लेने वाले अन्य 'नौसेना प्रमुखों/समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों' के साथ भी द्विपक्षीय विचार-विमर्श किए जाएंगे।

Back to Top