नेवी चिल्ड्रन स्कूल, मुंबई की विशेष बालिका को ओपन वॉटर स्विमिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सम्मानित किया गया

नेवी चिल्ड्रन स्कूल, मुंबई की विशेष बालिका को ओपन वॉटर स्विमिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सम्मानित किया गया

15 फरवरी 2020 को मदन राय, नौसैनिक नाविक, मास्टर चीफ ऐट आर्म्स II, भा नौ पो शिकरा की ग्यारह वर्षीय सुपुत्री सुश्री जिया राय ने ओपन वॉटर में 14 किलोमीटर की तैराकी करके सबसे तेज विशेष बालिका होने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। नेवी चिल्ड्रन स्कूल, मुंबई की कक्षा VI की इस छात्रा ने एलीफैंटा द्वीप से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया तक तैराकी की जिसकी दूरी 14 किलोमीटर है और उसने ऐसा करने के लिए 3 घंटे 27 मिनट और 30 सेकंड का समय लिया। इस एकल प्रदर्शन वाले तैराकी कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र तैराकी संघ, भारतीय तैराकी संघ का अधिकृत निकाय के प्रबंधन में किया गया।

ओपन वॉटर में 14 किमी की दूरी को 3 घंटे 27 मिनट और 30 सेकंड में तैराकी द्वारा पूरा करने वाली, विश्व की सबसे युवा और पहली विशेष बालिका बनने के लिए सुश्री जया की इस शानदार उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक एंड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में पंजीकरण हेतु योग्य माना जा रहा है।

इस युवा चैंपियन के ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर और डिले इन स्पीच से पीड़ित होने का पता तब चला था जब वह लगभग दो वर्ष की थी, उसके बाद से उसने काफ़ी लंबा सफ़र तय किया है। उसके डॉक्टर ने यह सलाह दी थी कि उसके रोग के निदान के लिए उसे वॉटर स्पोर्ट में शामिल किया जा सकता है, इस सलाह के आधार पर उसके उपचार के लिए उसे तैराकी में शामिल किया गया। जल चिकित्सा का काम अद्भुत रहा और सुश्री जिया ने तैराकी को अपना लक्ष्य बना लिया। उसके माता-पिता इस लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम थे और कई बाधाओं का सामना करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने में उसकी सहायता की।

23 फरवरी 2020 को, इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग उपलब्धि के लिए सुश्री जिया को श्री अभय दाधे, भारतीय तैराकी संघ के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट द्वारा के आर कामा हॉल, मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top