दूरस्थ अंडमान चौकी में नौसेनाध्यक्ष ने तैयारी की समीक्षा की

दूरस्थ अंडमान चौकी में नौसेनाध्यक्ष ने तैयारी की समीक्षा की

एडमिरल करमबीर सिंह, नौसेनाध्यक्ष ने भा नौ पो बाज, कैम्बेल खाड़ी, ग्रेट निकोबार आइलैंड का दौरा किया और कैम्बेल खाड़ी में कई इकाइयों में तैनात कर्मियों के साथ एक दिन बिताया, साथ ही, दिवाली के शुभ अवसर पर कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ भी दी।

अपनी बातचीत के दौरान एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि अंडमान निकोबार आइलैंड राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और यह इलाके में समुद्री क्षेत्रों की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण क्षमता प्रदान करेगा। उन्होंने बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता को बढ़ाने के लिए भा नौ पो बाज द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

उन्होंने आपात चिकित्सा स्थितियों में निकासी की सुविधा की आवश्यकता के समय स्थानीय आबादी को पर्याप्त सहायता प्रदान करने में उनकी भूमिका के लिए उनकी सराहना की। (कैम्पबेल खाड़ी मेनलैंड से 1500 किमी से अधिक और पोर्ट ब्लेयर से 500 किमी दूर है)।

इस अवसर पर आईएएफ, तटरक्षक जिला मुख्यालय, प्रादेशिक सेना, सीमा सड़क संगठन, असैनिक कर्मचारी, एएंडएन पुलिस और नागरिक प्रशासन के कार्मिक भी मौजूद थे।

  • दूरस्थ अंडमान चौकी में नौसेनाध्यक्ष ने तैयारी की समीक्षा की
Back to Top