त्रिवेंद्रम में किया गया शीर्ष संयुक्त तटीय सुरक्षा बैठक का आयोजन

त्रिवेंद्रम में किया गया शीर्ष संयुक्त तटीय सुरक्षा बैठक का आयोजन

08 नवंबर 2019 को त्रिवेंद्रम में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान और साथ में केरल सरकार के मुख्य सचिव ने शीर्ष संयुक्त तटीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में राज्य सरकार, भारतीय नौसेना, भारतीय तट रक्षक बल, राज्य पुलिस, कस्टम्स, बन्दरगाह प्राधिकरण के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। पूरे केरल में तटीय सुरक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। तटीय सुरक्षा व्यवस्था की प्रभाविकता का मूल्यांकन करने के लिए, 11 से 12 नवंबर 2019 तक केरल के तट पर 'सागर कवच' नामक एक प्रमुख तटीय सुरक्षा अभ्यास का भी आयोजन किया जाएगा।

Back to Top