त्रिंकोमाली में भारतीय नौसेना - श्रीलंका नौसेना समुद्री अभ्यास SLINEX-20

त्रिंकोमाली में भारतीय नौसेना - श्रीलंका नौसेना समुद्री अभ्यास SLINEX-20

भारतीय नौसेना (आईएन) श्रीलंका नौसेना (एसएलएन) के वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-20 का आठवां संस्करण, 19 से 21 अक्टूबर 2020 तक श्रीलंका के त्रिंकोमाली में शुरू हो रहा है। श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एसएलएन जहाज सायुरा (अपतटीय गश्ती पोत) और गजबाहू (प्रशिक्षण जहाज) द्वारा रियर एडमिरल बंडारा जयथिलाका, फ्लैग अधिकारी कमांडिंग नौसेना बेड़ा, श्रीलंका नौसेना के नेतृत्व में किया जाएगा। स्वदेश निर्मित एएसडब्ल्यू कॉर्वेट कमोर्ता और किलतान, रियर एडमिरल संजय वात्स्यायन फ्लैग अधिकारी कमांडिंग पूर्वी बेड़ा, के नेतृत्व में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा, जहाजों में तैनात भारतीय नौसेना के उन्नत हल्के हेलीकाप्टर (एएलएच) और चेतक हेलीकॉप्टर, और डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान भी भाग लेंगे। SLINEX का पिछला संस्करण सितंबर 2019 में विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।

SLINEX-20 का उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, आपसी समझ में सुधार करना और दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री अभियानों के लिए सर्वोत्तम प्रणालियों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है। इसके अलावा, इस अभ्यास में हमारे स्वदेश निर्मित नौसैनिक जहाजों और विमानों की क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। अभ्यास के दौरान हथियार फायरिंग, नाविक विकास, युद्धाभ्यास और क्रॉस डेक फ्लाइंग ऑपरेशंस के साथ सतह और वायु रोधी अभ्यास की योजना बनाई गई है, जो दो दोस्ताना नौसेनाओं के बीच पहले से स्थापित अंतर-संचालन की उच्च श्रेणी को और बढ़ाएगा।

SLINEX अभ्यास की श्रृंखला भारत और श्रीलंका के बीच गहरे संबंधों का उदाहरण है जिसने समुद्री क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत किया है। हाल के वर्षों में एसएलएन और आईएन के बीच बातचीत में भी काफी विकास हुआ है, जो 'नेबरहुड फर्स्ट' की भारत की नीति और माननीय प्रधानमंत्री के 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास' (SAGAR) के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

SLINEX अभ्यासों के दौरान विकसित तालमेल के परिणामस्वरूप सितंबर 2020 में संयुक्त एसएलएन-आईएन नौसेना के प्रयासों का निर्बाध समन्वय हुआ जिससे कि एमटी न्यू डायमंड, एक बहुत बड़े क्रूड कैरियर (वीएलसीसी) को सहायता प्रदान की जा सके, जिसमें श्रीलंका के पूर्वी तट पर आग लग गई थी।

यह अभ्यास COVID-19 महामारी की पृष्ठभूमि में एक गैर-संपर्क 'केवल समुद्र में' प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top