तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

भारतीय नौसेना के जहाज तिर और सुजाता तथा आईसीजीएस सारथी सहित प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1 टीएस) के जहाज तंजानिया के दार-एस-सलाम की यात्रा पर हैं। यात्रा के एक हिस्से के रूप में, स्क्वाड्रन के कर्मियों ने सामुदायिक आउटरीच सेवाओं को कार्यान्वित किया, जिसमें विद्युत उपकरण की मरम्मत और मंजीज मेबजी मकाबे सेंटर में सड़क के बच्चों के लिए शैक्षिक और व्यावसायिक केंद्र में अन्य सहायता प्रदान करना शामिल था। अनाथालय में रहने वाले लोगों और स्थानीय नागरिकों के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया था। इसके अलावा, भारतीय नौसेना बैंड ने दार एस सलाम में सांस्कृतिक संबंधों के लिए भारतीय परिषद में प्रदर्शन किया और दर्शकों को उत्साहित किया।

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

भारतीय नौसेना के जहाज तिर और सुजाता तथा आईसीजीएस सारथी सहित प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1 टीएस) के जहाज तंजानिया के दार-एस-सलाम की यात्रा पर हैं। यात्रा के हिस्से के रूप में, स्क्वाड्रन के समुद्री प्रशिक्षुओं और तंजानिया पीपल डिफेंस फोर्स (टीपीडीएफ) की टीमों के बीच दोस्ताना फुटबॉल और वॉलीबॉल मैच का आयोजन किगांबोनी नौसेना बेस में किया गया था। समुद्री प्रशिक्षुओं ने मावालिमु न्येरेरे मेमोरियल अकादमी, दार-ए-सलाम का भी दौरा किया तथा विभिन्न प्रशिक्षण और परिचालन सुविधाओं से परिचित हुए। 40 टीपीडीएफ कर्मियों को एनबीसीडी, गनरी और सीमांसशिप निर्देश और प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 1 टीएस जहाज पर पांच अधिकारी शामिल थे। जुनाकी प्राथमिक विद्यालय, मकंबुशो विद्यालय और दार-ए-सलाम के अकादमिक अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय के लगभग 550 बच्चों ने जहाजों का दौरा किया। 1 टीएस के जहाज स्थानीय लोगों की यात्रा के लिए भी खुले थे और आगंतुकों को जहाजों का निर्देशित दौरा प्रदान किया गया।

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

भारतीय नौसेना के जहाज तिर और सुजाता और आईसीजीएस सारथी सहित प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के जहाज तंजानिया के दार-एस-सलाम की यात्रा पर हैं। वाइस एडमिरल एआर करवे, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ दक्षिणी नौसेना कमान भी तंजानिया की समवर्ती यात्रा पर है और कमांडिंग अधिकारी आईएनएस तिर और सुजाता तथा आईसीजीएस सारथी के साथ रक्षा सचिव डीआर फ्लोरेंस एम तुराका से मुलाकात की। आईएनएस तिर और आईसीजीएस सारथी पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ सुसान कोलिम्बा, माननीय उप विदेश मंत्री और तंजानिया के पूर्वी अफ्रीकी कोऑपरेशन, तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त एचई श्री संदीप आर्य, वियतनाम ओमान और इटली के राजदूत, तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी, डिप्लोमेटिक कोर्प्स के सदस्य, तनजानिया सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव और भारतीय डायस्पोरा के सदस्य शामिल थे। रिसेप्शन के दौरान समुद्री प्रशिक्षुओं द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जो बहुत ही बढ़िया था।

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

तंजानिया, दार-ए-सलाम में 1 टीएस जहाज

फोटो गैलरी पर जाएं

Back to Top