जमुना द्वारा श्रीलंका के तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक कार्यों की शुरुआत

जमुना द्वारा श्रीलंका के तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक कार्यों की शुरुआत

06 फरवरी 2020 को कैप्टेन एच.ए. हरदास की कमान में भारतीय नौसेना की संधायक श्रेणी का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत, भा नौ पो जमुना (जे16) श्रीलंका में कोलंबो पहुंचा। इस पोत की तैनाती पारस्परिक समझौते के आधार पर श्रीलंका में की गई है जहां श्रीलंका के दक्षिण पश्चिमी तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण किया जाएगा।

कमान अधिकारी ने श्रीलंका नौसेना (एसएलएन) के रियर एडमिरल सिसिरा जयकोडी, मुख्य हाइड्रोग्राफर और पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर, रियर एडमिरल एस.ए. वीरासिंघे से भेंट की।

दो माह की तैनाती अवधि के दौरान, यह पोत विस्तृत हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण और अनेक तट आधारित सर्वेक्षण गतिविधियों को पूरा करेगा। श्रीलंका नौसेना के कर्मचारी संयुक्त सर्वेक्षण के आयोजन के दौरान पोत की सवारी करेंगे। इसके अलावा, श्रीलंका नौसेना के कर्मचारियों को बंदरगाह में प्रत्येक परिचालन टर्नअराउंड के दौरान 'व्यावहारिक' सर्वेक्षण प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

समुद्र में सर्वेक्षण कार्यों के पूर्व, कोलंबो बंदरगाह में पोत के ठहरने के दौरान अनेक तट आधारित सर्वेक्षण गतिविधियों को पूरा किया गया जिनमें पोत पर सवार श्रीलंकाई कर्मचारियों का परिचय दौरा, पोत की क्षमताओं का संक्षिप्त विवरण, और एसएलएन नाविकों के लिए बंदरगाह प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल था। भा नौ पो जमुना में श्रीलंका नौसेना के मुख्य हाइड्रोग्राफर, रियर एडमिरल सिसिरा जयकोडी, श्रीलंका हाइड्रोग्राफिक विभाग के अधिकारियों और पोत के भारतीय अधिकारियों के बीच बैठक का भी आयोजन किया गया।

  • जमुना द्वारा श्रीलंका के तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक कार्यों की शुरुआत
  • जमुना द्वारा श्रीलंका के तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक कार्यों की शुरुआत
  • जमुना द्वारा श्रीलंका के तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक कार्यों की शुरुआत
Back to Top