चेरई बीच पर दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा समुद्र तट सफाई अभियान चलाया गया

01 जून 2019 को दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) के नेवल इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोनॉटिकल टेक्नोलॉजी के नौसेना कर्मियों ने चेरई बीच पर समुद्र तट सफाई अभियान चलाया। समुद्र तट सफाई अभियान में कुल 75 नौसेना कर्मियों ने भाग लिया, भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित इकोसिस्टम सुनिश्चित करने के लिए उन्हें स्थानीय लोगों और पर्यटकों से काफ़ी सहायता मिली। 'स्वच्छ भारत अभियान कैंपेन' और 05 जून 2019 को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता के लिए यह एक प्रेरणा के रूप में कार्य करेगा।

इससे पहले नौसेना कर्मियों ने नौसैनिक बेस से चेरई बीच और फिर चेरई बीच से वापस नौसैनिक बेस तक साइकिल अभियान चलाया। कमोडोर कुणाल सिंह राजकुमार, प्रशिक्षण विभाग के कमोडोर, एसएनसी के नेतृत्व में चलाए गए साइकिल अभियान में चेरई बीच पर अभियान समाप्त करने से पहले अर्नाकुलम शहर और पल्लीपुरम गांव से होते हुए 75 किमी की दूरी तय की गई।

समुद्र तट की सफाई और अभियान का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता को बढ़ावा देना था और भाईचारा, संघ-भाव, खेल गतिविधि, शारीरिक फिटनेस और साइकिल के उपयोग जैसे हरित पहल को बढ़ाना था।

  • चेरई बीच पर दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा समुद्र तट सफाई अभियान चलाया गया

Back to Top