गोवा से बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान को हरी झंडी

गोवा से बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान को हरी झंडी

22 फरवरी 2020 को गोवा में भारतीय नौसेना महासागर नौकायन नोड से बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान के लिए भारतीय नौसेना नौकायन पोत म्हदेइ और तारिणी निकल पड़े हैं। नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के कमांडेंट, रियर एडमिरल एस. जे. सिंह ने इस अभियान को हरी झंडी दी। भारतीय नौसेना का यह पहला मुख्य मिश्रित चालक दल वाला नौकायन अभियान होगा जिसमें प्रत्येक नौका में दो महिला अधिकारियों सहित पांच नौसेना अधिकारी शामिल हैं जो कुल 6100 नॉटिकल मील की दूरी तय करेंगे और समुद्र में 55 दिन का समय बिताएंगे। तारिणी के स्किपर, कैप्टेन विपुल महर्षि अभियान के लीडर होंगे और कैप्टेन अतुल सिन्हा म्हदेइ के स्किपर होंगे। इस अभियान के स्किपर कुशल नौका चालक हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तर पर पदक जीत कर नौसेना और देश का गौरव बढ़ाया है।

इस अभियान के दौरान लगभग तीन महीने चलने वाली लंबी यात्रा से नौकाओं को आगे धकेलने के लिए अक्षय ऊर्जा अर्थात पवन ऊर्जा का उपयोग प्रदर्शित किया जाएगा। यह अभियान भारत सरकार के मिशन 'नारी शक्ति' का पालन करते हुए महिला अधिकारियों को पुरुषों के समान अवसर प्रदान करता है। इस अभियान का लक्ष्य महासागर नौकायन के क्षेत्र में भा नौ की विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हुए बंगाल की खाड़ी में तटीय देशों के बीच सहयोग और सौहार्द के स्तर को बढ़ाना भी है। इस अभियान के भाग के रूप में नौकायन पोत फुकेत, यांगोन, चिट्टागांग और कोलंबो के बंदरगाहों पर पुनःपूर्ती के लिए रुकेंगे और इस दौरान गणमान्य अतिथियों के लिए हार्बर सॉर्टीज़ सहित इन देशों के विभिन्न अधिकारियों के साथ वार्ता का आयोजन किया जाएगा।

म्हदेइ और तारिणी को क्रमशः 08 फरवरी 2009 और 18 फरवरी 2017 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। ये पोत हज़ारों मील लंबी समुद्र यात्रा द्वारा संसार जल यात्रा कर चुके हैं और नौकायन के विभिन्न अभियानों में नौसेना के अभियानकर्ताओं की पसंद रहे हैं। म्हदेइ ने दो बार सफलतापूर्वक विश्व जल यात्रा की, तीन बार केप से रियो ट्रांस-अटलांटिक दौड़ और विभिन्न महाद्वीपों के चारों ओर अनेक अन्य अभियानों में भाग लिया है। इस पोत ने 1,36,000 नॉटिकल मील से अधिक की दूरी तय की है। तारिणी ने 2017-18 में इतिहास रचा जब भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने विश्व बार संसार जल यात्रा की जिसका शीर्षक था नाविका सागर परिक्रमा। बाद में उसने हिंद महासागर नौसेना सिंपोजियम की 10वीं वर्षगाँठ समारोह के दौरान मिश्रित चालक दल वाले कोच्चि से सेशेल्स पाल प्रशिक्षण अभियान में भी भाग लिया था।

बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान से मेहमान राष्ट्रों में सद्भाव उत्पन्न होगा और जो आगामी बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी व आर्थिक सहयोग नौकायन अभियान पहल में भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा जिसकी योजना भारतीय नौसेना नौकायन पोतों पर मिश्रित चालक दल के साथ बनाई जा रही है।

  • गोवा से बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान को हरी झंडी
  • गोवा से बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान को हरी झंडी
  • गोवा से बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान को हरी झंडी
  • गोवा से बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान को हरी झंडी
  • गोवा से बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान को हरी झंडी
  • गोवा से बंगाल की खाड़ी अपतटीय नौकायन अभियान को हरी झंडी
Back to Top