गोल्डन ग्लोब रेस - 2018

गोल्डन ग्लोब रेस - 2018 (अपडेट 6)

भारतीय नौसेना के कमांडर अभिलाष टॉमी स्वदेश निर्मित नौकायन पोत ‘थुरिया’ पर गोल्डन ग्लोब रेस 2018 (जीजीआर) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस रेस की शुरुआत 01 जुलाई 2018 को हुई और कमांडर अभिलाष वर्तमान में चौथे स्थान पर हैं और उन्होंने पिछले 75 दिनों में 9,800 नॉटिकल मील की समुद्री यात्रा तय की है। उन्होंने केप ऑफ गुड होप को 01 सितंबर 2018 को पार किया था और इस समय हिन्द महासागर के दक्षिणी भाग में हैं। उन्हें पानी भरने की मामूली घटना तथा विंड-पायलट स्टीयरिंग प्रणाली में खराबी का सामना करना पड़ा था, दोनों को ही अधिकारी ने ठीक कर दिया था। रेस की प्रगति को आधिकारिक जीजीआर की वेबसाइट (http://www.goldengloberace.com) पर देखा जा सकता है

गोल्डन ग्लोब रेस - 2018

गोल्डन ग्लोब रेस - 2018

गोल्डन ग्लोब रेस - 2018

गोल्डन ग्लोब रेस - 2018

गोल्डन ग्लोब रेस - 2018

Pages

  • 1
Back to Top